UP PRT Bharti 2026: असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा में होने जा रहे शामिल तो पढ़कर जाएं करेंट अफेयर्स के ये सवाल, एग्जाम 3 दिसंबर से स्टार्ट
यूपी असिस्टेंट टीचर PRT परीक्षा का आयोजन 03 और 04 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी बेहतर बनाने ...और पढ़ें

UP PRT Assistant Teacher recruitment 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
03 और 04 दिसंबर को होगी परीक्षा।
यहां देखें करेंट अफेयर्स के 20 जरूरी सवाल।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग UPESSC की ओर से प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक (PRT) लिखित परीक्षा का आयोजन 03 और 04 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 12,405 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें कुल 25 सवाल सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स से भी होंगे।
ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं, तो यह भाग आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। आपकी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए यहां करेंट अफेयर्स 20 महत्वपूर्ण सवालदिए गए हैं।
1. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
7 जून
2. ग्लोबल पीस इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत की रैंक क्या है?
127वां
3. किस राज्य में ‘नेथन्ना भरोसा’ योजना शुरू की गई है?
आंध्र प्रदेश
4. टूर डी फ्रांस फेम्स में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला कौन हैं?
हर्षिता जाखड़
5. Didymocarpus nautiyalii पौधे की नई प्रजाति किस राज्य में खोजी गई?
अरुणाचल प्रदेश
6. विश्व पोलियो दिवस किस दिन मनाया जाता है?
24 अक्टूबर
7. केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक की स्थापना किस मंत्रालय द्वारा की गई है?
गृह मंत्रालय
8. SIDM चैंपियन अवार्ड्स 2026 किस क्षेत्र से संबंधित हैं?
रक्षा विनिर्माण और स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी
9. राष्ट्रीय AI डॉक्टर्स मिशन (NAIDM) कहां लॉन्च हुआ?
नई दिल्ली
10. योग पार्क पोर्टल इस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया?
आयुष मंत्रालय
11. वैगई नदी किस राज्य में स्थित है?
तमिलनाडु
12. हाल ही में YJ-21 एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल किस देश में विकसित हुई?
चीन
13. चर्चा में रही वीरानम झील किस राज्य में स्थित है?
तमिलनाडु
14. ‘खेत बचाओ अभियान–रबी 2026’ की शुरुआत किस राज्य में की गई?
हरियाणा
15. हाल ही में 'भगिनी निवेदिता योजना’ किस राज्य द्वारा शुरू की गई?
पश्चिम बंगाल
16. कैलादेवी वन्यजीव अभयारण्य कौन-से राज्य में स्थित है?
राजस्थान
17. राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण खेल 2026 का कहां शुरू किया गया।
नई दिल्ली
18. ‘पिंक पल्स 2026’ जागरूकता प्रोग्राम किस बिमारी के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए शुरू हुआ?
स्तन कैंसर
19. हाल ही में S-71K कोव्यो मिसाइल किस देश द्वारा विकसित की गई?
रूस
20. हाल ही में राष्ट्रीय सरस मेला कहां आयोजित किया गया?
विजयवाड़ा
यह भी पढ़ें: Bihar STET 2026: एसटीईटी परीक्षा के लिए बिहार GK के इन सवालों को जरूर पढ़कर जाएं, आएंगे पूरे नबंर