विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PRT Admit Card 2026: कल जारी होंगे यूपी पीआरटी एडमिट कार्ड, परीक्षा अब केवल 3 दिसंबर को

Published: Sun, 29 Nov 2026 11:32 AM (IST)

यूपी पीआरटी एग्जाम एडमिट कार्ड कल यानी 30 नवंबर को जारी कर दिए जायेंगे। परीक्षा का आयोजन राज्य के 48 जिलों में दो शिफ्ट में 3 दिसंबर को करवाया जायेगा।

UP PRT Admit Card 2026 Download

UP PRT Admit Card 2026 Download

HighLights

  1. यूपी सुपरटेट एग्जाम 3 दिसंबर को दो शिफ्ट में होगा आयोजित।

  2. एडमिट कार्ड 30 नवंबर को upessc.up.gov.in पर होंगे जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश प्राइमरी टीचर (PRT) भर्ती 2026 एग्जाम के लिए सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड कल यानी 30 नवंबर 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से प्रवेश पत्र ( UP Super TET Admit Card) जारी होने की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दी गई है।

एग्जाम डेट में भी बदलाव, केवल एक दिन होगी परीक्षा

आयोग की ओर से जारी नई नोटिस के मुताबिक अब पहले इस परीक्षा का आयोजन दो दिनों 3 और 4 दिसंबर को होना था जो अब केवल एक दिन आयोजित होगी। परीक्षा 3 दिसंबर 2026 को राज्य के 48 जिलों में दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 से लेकर 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का एग्जाम अपरान्ह 2:30 से 4:30 तक आयोजित होगा।

सिंपल स्टेप्स में डाउनलोड किया जा सकेगा एडमिट कार्ड

  • यूपी पीआरटी एडमिट कार्ड 2026 जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर विo संo 05/2026 सहायक अध्यापक, शहरी Admit Card के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब OTR ID/ मोबाइल नंबर/ ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करना होगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल पाएंगे।

सभी उम्मीदवारों के लिए जानकारी साझा की गई है कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो अपना एडमिट कार्ड और उसके साथ एक वैलिड ओरिजिनल पहचान पत्र साथ लेकर जाएं। बिना हॉल टिकट और आईडी कार्ड के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

up prt exam date

एग्जाम पैटर्न और सिलेबस

यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 120 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर में सवाल भाषा- हिन्दी, संस्कृत व अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन (कक्षा 12 स्तर तक) और डी०एल०एड० पाठ्यक्रम स्तर से- शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल प्रबन्धन एवं अभिवृत्ति से सवाल होंगे। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट यानी कि दो घंटे का समय दिया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 3 अंक दिए जायेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर अभ्यर्थियों को ज्ञात न हों उन पर तुक्का लगाने से बचें।

यह भी पढ़ें- UP PRT Syllabus 2026: यूपी सुपरटेट का पूरा सिलेबस, इन टॉपिक्स का करें रिवीजन, अंतिम दिनों में मिलेगा फायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।