UP PRT Syllabus 2026: यूपी पीआरटी भर्ती परीक्षा का पूरा सिलेबस, जानें किस विषय से आएंगे पेपर में सवाल
यूपी प्राइमरी टीचर/ PRT भर्ती परीक्षा का पूरा सिलेबस (UP PRT Syllabus in Hindi) चेक करने के साथ ही PDF ...और पढ़ें

up prt syllabus 2026 in hindi
HighLights
यूपी PRT भर्ती परीक्षा का पूरा सिलेबस इस पेज से करें चेक।
सिलेबस का PDF भी कर सकते हैं डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर (PRT) के 12405 रिक्त पदों के लिए परीक्षा 3 एवं 4 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। परीक्षा की तैयारियों में लगे अभ्यर्थियों के लिए अंतिम दिनों में बेहतर तैयारी के लिए सिलेबस अच्छा विकल्प है। सिलेबस से एग्जाम की तैयारी करने से आप कम समय में सभी विषयों-टॉपिक का अच्छे से रिवीजन कर सकते हैं और फालतू की चीजें पढ़ने से बच सकते हैं।
PRT एग्जाम पैटर्न
यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 120 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर में सवाल भाषा- हिन्दी, संस्कृत व अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन (कक्षा 12 स्तर तक) और डी०एल०एड० पाठ्यक्रम स्तर से- शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल प्रबन्धन एवं अभिवृत्ति से सवाल होंगे। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट यानी कि दो घंटे का समय दिया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 3 अंक दिए जायेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर अभ्यर्थियों को ज्ञात न हों उन पर तुक्का लगाने से बचें।
UP PRT Syllabus: सब्जेक्ट एवं टॉपिक वाइज पूरा सिलेबस
यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती (Assistant Teacher Recruitment Examination) में भाग लेने जा रहे सभी उम्मीदवार टॉपिक/ सब्जेक्ट वाइज पूरा सिलेबस चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यह भी जान सकते हैं कि किस टॉपिक/ विषय से कितने सवाल पेपर में आएंगे।
| विषय | पाठ्यक्रम | प्रश्न |
| सामान्य ज्ञान / समसामयिक घटनाएँ | समसामयिक महत्वपूर्ण घटनाएँ- अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाएँ स्थान, व्यक्तित्व, रचनाएँ, अन्तर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार/खेल-कूद, भारतीय संस्कृति एवं कला आदि। | 25 |
| तार्किक ज्ञान | सादृश्य, अभिकथन और तर्क, बाइनरी तर्क, वर्गीकरण, क्लॉक और कैलेंडर, सांकेतिक असमानताओं का कोडिंग और डिकोडिंग, आलोचनात्मक तर्क, घन संख्या श्रृंखला, पहेलियां, प्रतीक और संकेतन, वेन आरेख और पासे, डेटा व्याख्या, दिशा बोध परीक्षण, समूहीकरण और चयन, निष्कर्ष, अक्षर श्रृंखला | 05 |
| हिन्दी, संस्कृत तथा अंग्रेजी | व्याकरण एवं अपठित गद्यांश, पद्यांश, ग्रामर, कॉम्प्रिहेंसन | 30 |
| विज्ञान | दैनिक जीवन में विज्ञान, गति, बल, ऊर्जा, दूरी, प्रकाश, ध्वनि, जीवों की दुनिया, मानव शरीर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन, पदार्थ एवं पदार्थ की अवस्थाएँ। | 08 |
| गणित | अंकीय क्षमता, गणितीय संक्रियाएं, दशमलव, स्थानीयमान, भिन्न, ब्याज, लाभ-हानि, प्रतिशत विभाज्य, गुणनखण्ड, ऐकिक नियम, सामान्य बीजगणित, क्षेत्रफल, औसत, आयतन, अनुपात, सर्वसमिकायें, सामान्य ज्यामिति, सामान्य सांख्यिकी। | 16 |
| पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन | पृथ्वी की संरचना, नदियां, पर्वत, महाद्वीप, महासागर व जीव, प्राकृतिक सम्पदा, अक्षांश और देशान्तर, सौरमण्डल, भारतीय भूगोल, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय समाज सुधारक, भारतीय संविधान, हमारी शासन व्यवस्था, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं चुनौतियां, हमारी सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन। | 08 |
| शिक्षण कौशल | शिक्षण की विधियां एवं कौशल, शिक्षण अधिगम के सिद्धान्त, वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास, शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन, आरम्भिक पठन कौशल, शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन। | 08 |
| बाल मनोविज्ञान | वैयक्तिक भिन्नता, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकता की पहचान, पढ़ने के लिए वातावरण का सृजन करना, सीखने के सिद्धान्त तथा कक्षा-शिक्षण में इनकी व्यवहारिक उपयोगिता एवं प्रयोग, दिव्यांग छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था। | 08 |
| सूचना तकनीकी | शिक्षण कौशल विकास, कक्षा-शिक्षण तथा विद्यालय प्रबन्धन के क्षेत्र में सूचना तकनीकी कम्प्यूटर, इन्टरनेट, स्मार्टफोन, ओ०ई०आर० (ओपन एजुकेशनल रिसोर्से), शिक्षण में उपयोगी ऐप्स, डिजिटल, शिक्षण सामग्री के उपयोग की जानकारी। | 04 |
| जीवन कौशल/प्रबन्धन एवं अभिवृत्ति | व्यवसायिक आचरण एवं नीति, प्रेरणा, शिक्षण की भूमिका (सुविधा प्रदाता, अनुश्रवणकर्ता, नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक, परामर्शदाता), संवैधानिक और मानवीय मूल्य, दण्ड एवं पुरस्कार व्यवस्था का प्रभावी प्रयोग। | 08 |
आपके लिए नीचे PDF लिंक पर दिया जा रहा है। ऐसे में आप UP PRT Syllabus in Hindi PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।