विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP PRT Admit Card 2026: सुपरटेट एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, 3 व 4 दिसंबर को होना है एग्जाम

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:54 AM (IST)

यूपी पीआरटी एडमिट कार्ड का लिंक जल्द ही वेबसाइट upessc.up.gov.in पर एक्टिव किया जायेगा। अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

UPESSC PRT Admit Card 2026 Download

UPESSC PRT Admit Card 2026 Download

HighLights

  1. यूपी पीआरटी प्रवेश पत्र होने वाले हैं जारी।

  2. ऑनलाइन माध्यम से कर पाएंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश प्राइमरी टीचर (PRT) भर्ती 2026 के लिए परीक्षा का आयोजन 3 और 4 दिसंबर को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाना है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से प्रवेश पत्र ( UP Super TET Admit Card) परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए जारी होंगे।

इस डेट में जारी हो जायेंगे एडमिट कार्ड

चूंकि परीक्षा 3 और 4 दिसंबर को है ऐसे में प्रवेश पत्र 29 या 30 नवंबर को जारी कर दिए जायेंगे। सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट पर जारी होंगे जहां से वे लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका

  1. यूपी पीआरटी एडमिट कार्ड 2026 आते ही ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर पीआरटी एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब OTR ID/ मोबाइल नंबर/ ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करना होगा।
  4. इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल पाएंगे।

सुपर टेट एग्जाम का सिलेबस

यूपी प्राइमरी टीचर भर्ती परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 120 सवाल पूछे जायेंगे। पेपर में सवाल भाषा- हिन्दी, संस्कृत व अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन (कक्षा 12 स्तर तक) और डी०एल०एड० पाठ्यक्रम स्तर से- शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल प्रबन्धन एवं अभिवृत्ति से सवाल होंगे। प्रश्न पत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा।
पेपर हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 120 मिनट यानी कि दो घंटे का समय दिया जायेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 3 अंक दिए जायेंगे वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर अभ्यर्थियों को ज्ञात न हों उन पर तुक्का लगाने से बचें।

यह भी पढ़ें- यूपी के सभी 75 जिलों और 403 विधानसभा सीटों की लिस्ट; जानें किस जनपद में हैं कितनी MLA सीट्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।