विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Police Constable Score Card 2026: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती स्कोरकार्ड जारी, 1 क्लिक में यहां करें डाउनलोड

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:01 PM (IST)

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड जारी ...और पढ़ें

UP Police Constable Score Card Link

UP Police Constable Score Card Link

HighLights

  1. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का स्कोरकार्ड uppbpb.gov.in पर जारी।

  2. लॉग इन डिटेल दर्ज करके कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने भर्ती परीक्षा में भाग लिया था वे तुरंत ही यूपीपीआरपीबी की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या इस पेज पर नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना UPPBPB Police Constable Score Card Download कर सकते हैं।

फाइनल रिजल्ट 14 अक्टूबर को हुआ था जारी

यूपी पुलिस विभाग की ओर से फाइनल मेरिट लिस्ट फोर्स एवं जेंडर (मेल-फीमेल) के अनुसार- सिविल पुलिस, PAC/ आर्म्ड पुलिस, स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स, जेल वार्डर, माउंटेड पुलिस और फीमेल बटालियन के लिए अलग-अलग 14 अक्टूबर को जारी की गई थी।
इसके बाद अब यूपी पुलिस विभाग द्वारा अभ्यर्थियों के प्रसामान्यीकृत अंक प्राप्त करने का लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर दिनाक 16 नवंबर 2026 से एक्टिवेट कर दिया गया है जो दिनांक 15 दिसंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर टॉप नोटिस में "उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत प्रसामान्यीकृत अंक हेतु लिंक" पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके साइन इन पर क्लिक करें।
  • इसके उपरान्त अभ्यर्थी "Click here for normalised Score" के टैब पर क्लिक करके अपने पंजीकृत ई-मेल आईडी पर प्रसामान्यीकृत अंक प्राप्त कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना पंजीकृत ई-मेल अकाउंट सक्रिय रखें।
  • यदि किसी अभ्यर्थी को अपना प्रसामान्यीकृत अंक देखने में कोई तकनीकी कठिनाई आती है तो वह पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पडेस्क नम्बर के माध्यम से
  • अपनी समस्या से अवगत करा सकता है।
  • कितने अभ्यर्थियों का भर्ती के लिए हुआ था चयन

कितने पदों पर हुआ था चयन 

यूपी पुलिस भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष महिला अभ्यर्थियों के लिए) के 10469 पदों, आरक्षी पी०ए०सी० / सशस्त्र पुलिस (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए) के 15131 पदों, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए) के 1341 पदों, महिला बटालियन हेतु महिला आरक्षी (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए) के 2282 पदों, आरक्षी घुड़सवार पुलिस (केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए) के 71 पदों, जेल वार्डर (पुरुष) के 3279 पदों, जेल वार्डर (महिला) के 106 पदों पर उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें- UP RO ARO Form 2026: यूपी आरओ-एआरओ फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।