विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police Bharti Exam 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा से दो दिन पहले UPPRPB ने जारी किया बड़ा अपडेट, लगभग 50 लाख कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Wed, 14 Feb 2024 01:01 PM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2024 01:13 PM (IST)

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा से दो दिन पहले आज यानी 14 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं ...और पढ़ें

UP Police Constable Bharti exam के लिए महत्वपूर्ण जानकारी हुई जारी, यहां से पढ़ें।
UP Police Constable Bharti exam के लिए महत्वपूर्ण जानकारी हुई जारी, यहां से पढ़ें।

HighLights

  1. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का लिए महत्वपूर्ण जानकारी हुई जारी।
  2. अभ्यर्थियों को अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करने का दिया गया निर्देश।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी 2024 को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। एग्जाम से दो दिन पहले अब उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गयी है। यह जानकारी एग्जाम में भाग ले रहे लहभग 50 लाख कैंडिडेट्स के लिए महत्वपूर्ण है ताकि वे परीक्षा में होने वाले धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

ये महत्वपूर्ण जानकारी की गयी साझा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर जारी की गयी है। इसमें बताया गया है कि इस एग्जाम में भाग लेने जा रहे "उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र, आधार कार्ड अथवा अपनी निजी जानकारी से युक्त कोई भी अभिलेख/ स्क्रीनशॉट, सोशल मीडिया पोस्ट के साथ टैग न करें। अराजक तत्व आपकी निजी सूचना के आधार पर आपको विश्वास में लेकर आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं।"

लगभग 50 लाख अभ्यर्थियों ने किया है रजिस्ट्रेशन

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एग्जाम में 48 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस बार पुलिस भर्ती में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। लगभग 50 लाख में से 15 लाख महिला उम्मीदवारों ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है।

दो शिफ्ट में संपन्न होगा एग्जाम

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी।

परीक्षा में उम्मीदवारों से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

यह ही पढ़ें- LIVE UP Police Admit Card: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 17 फरवरी से, 150 प्रश्नों का होगा पेपर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।