यूपी प्लाटून कमांडर एडमिट कार्ड upsssc.gov.in पर जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड; परीक्षा 22 नवंबर को
यूपीएसएसएससी द्वारा प्लाटून कमांडर/ ब्लॉक ऑर्गेनाइजर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिसे आप इस ...और पढ़ें

UP Platoon Commander admit card 2026
HighLights
यूपीएसएसएससी ने जारी किये प्लाटून कमांडर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड।
वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएसएसएससी की ओर से प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। UPSSSC Platoon Commander / Block Organizer भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग
यूपीएसएसएससी की ओर से इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य में निर्धारित सेंटर्स पर 22 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा। परीक्षा एक शिफ्ट में होगी जिसके लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी। सभी उम्मीदवार केंद्र पर प्रवेश पत्र और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स एवं लिंक
- UPSSSC Platoon Commander Admit Card download करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर "विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2026, प्लाटून कमाण्डर / ब्लाक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प0-2025)/11 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं जेंडर सेलेक्ट करें।
- वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
एग्जाम पैटर्न
यूपी प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर एक चौथाई (1/4) अंक की कटौती की जाएगी। ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर न मालूम हों उन पर तुक्का लगाने से बचें। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा।
चयन प्रक्रिया एवं सैलरी
इस भर्ती में चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के बाद छात्रों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेना होगा। फिजिकल टेस्ट क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा और इसमें पास होना अनिवार्य रहेगा।
ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को पे लेवल 5 के अनुसार 29200 से 92300 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। प्लाटून कमांडर पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पे लेवल 6 के अनुसार 35400 से लेकर 112400 रुपये पर मंथ सैलरी मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।