UP Lekhpal Bharti 2026-27: खुशखबरी! उत्तर प्रदेश में लेखपाल के बंपर पदों पर होने वाली भर्ती, जानें कब आएगी अधिसूचना
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 2765 रिक्त को भरने के लिए जल्द ही भर्ती निकलने वाली है। कार्यालय चकबंदी आयुक्त ...और पढ़ें

UPSSSC Lekhpal Bharti 2026 27
HighLights
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के पदों पर होने वाली है भर्ती।
यूपीएसएसएससी नोटिफिकेशन जारी कर शुरू करेगा आवेदन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कार्यालय चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से लेखपाल भर्ती के लिए जल्द ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को अधियाचना भेजी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अधियाचना भेजने के लिए कार्यवाही लगातार जारी है और जल्द ही इसको लेकर जानकारी सामने आने वाले है।
कितने पदों के लिए होगी भर्ती
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यभर में लेखपाल के कुल 2765 रिक्त पदों को भरा जायेगा। अन्य जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के साथ आएगी।
कब शुरू होंगे आवेदन
कार्यालय चकबंदी आयुक्त द्वारा अधियाचना मिलने के बाद यूपीएसएसएससी द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जायेंगे। उम्मीद है कि इसी महीने में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
लेखपाल पदों पर कौन कर सकेगा आवेदन
- लेखपाल पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) परीक्षा का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- इसके साथ ही उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट या इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो।
- अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
कैसे होगा चयन?
राजस्व लेखपाल पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से क्या जाएगा। मुख्य परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जिनको हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा। एग्जाम में सामान्य हिंदी विषय से 25 प्रश्न, गणित विषय से 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 25 प्रश्न और ग्राम्य समाज एवं विकास से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थी को 1 अंक प्रदान किया जाएगा।
अभ्यर्थी ध्यान रखें कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल यूपीएसएसएससी की ओर से अधिसूचना जारी होने के साथ जारी कर दी जाएगी।