UP Lekhpal Answer Key 2026: लेखपाल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, Direct Link से करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसइट पर जाकर पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Lekhpal Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
लेखपाल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी।
28 मई तक डाउनलोड कर सकते हैं आंसर-की।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार यूपी लेखपाल की परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए बेसब्री से आंसर-की का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है।
इन स्टेप्स से डाउलोड करें आंसर-की
यूपीएसएसएससी ने लेखपाल भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन View ALL News & Alerts सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSSSC Lekhpal Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट तक वेबसाइट पर एक्टिव
लेखपाल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर 28 मई, 2026 तक एक्टिव रहेगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपनी उत्तर कुंजी अवश्य डाउनलोड कर लें। बता दें, लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 21 मई, 2026 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 7994 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
कब जारी होगा रिजल्ट
उत्तर कुंजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
