AIBE 21 Admit Card 2026: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एडमिट कार्ड आज होगा जारी, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड
बीसीआई की ओर से AIBE 21 Admit Card 2026 आज जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

AIBE 21 Admit Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
आज जारी होगा एडमिट कार्ड।
07 जून को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से आज यानी 22 मई को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार सर्टिफिकेशन एग्जाम में शमिल होने के लिए बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर allindiabarexamination.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
क्या होता AIBE एग्जाम
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा बीसीआई की ओर से आयोजित कराई जाती है। यह परीक्षा कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए संचालित की जाती है। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को एक सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिसके बाद लॉ ग्रेजुएस उम्मीदवार कानून का अभ्यास कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
बीसीआई AIBE 21 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी करने वाला है। ऐसे में उम्मीदावारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर विजिट करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
एग्जाम पैटर्न
परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 07 जून, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं किया गया है।
इन डिटेल को जरूर करें चेक
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम आदि डिटेल को ध्यान से चेक कर लें।
