UPSSSC हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा की आंसर-की जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link; 1 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
यूपी हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in के जरिये उत्तर कुंजी देख सकते हैं।

UP Havaldar Instructor Answer Key 2026
HighLights
हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी।
01 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएसएसएससी हवलदार इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UP Havaldar Instructor Answer Key 2026 का एलान कर दिया है। उम्मीदवार वेबसाइट से उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें आंसर-की
यूपीएसएसएससी ने हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा की आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दी है। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए यहां निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Important Announcement सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब UP Havildar Instructor Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगी।
1 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
अगर कोई अभ्यर्थी किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वे इसके लिए अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए लिंक आज से एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार 1 दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येकसवाल के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा। बगैर ऑब्जेक्शन फीस के आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सभी अभ्यर्थयों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें। अंतिम तिथि निकल जाने के बाद दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
जल्द जारी होगी परिणाम
आंसर-की प्रक्रिया पूरू होने के पश्चतात हवलदार इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपने नतीजे देख सकेंगे।
यह भी पढ़ें: UPSSSC केन सुपरवाइजर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड; एग्जाम 29 नवंबर को