विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC केन सुपरवाइजर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड; एग्जाम 29 नवंबर को

Published: Wed, 25 Nov 2026 04:11 PM (IST)

यूपीएसएसएससी ने UP Cane Supervisor Admit Card 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित कराई जाएगी।

UPSSSC  Cane Supervisor Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

UPSSSC  Cane Supervisor Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. केन सुपरवाइजर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. 29 नवंबर को होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने गन्ना पर्यवेक्षक की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। वे UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इन 6 स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

यूपी केन सुपरवाइजर मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए 5 स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करनी होगी।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर View ALL News & Alerts सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. अब UPSSSC Cane Supervisor Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

29 नवंबर को होगा एग्जाम

केन सुपरवाइजर मुख्य परीक्षा का संचालन यूपी के विभिन्न एग्जाम सेंटर में किया जाना है। इस परीक्षा में फसल विज्ञान, जैव तकनीकी पादप प्रजनन व क्रोप फिजियोलॉजी, मृदा एवं जल प्रबंध, कृषि प्रसार, कृषि अर्थशाख एवं योजनाएं आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। इस परीक्षा में गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक की कटौती भी की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, रोल नंबर आदि की जांच ध्यान से कर लें। 

 

यह भी पढ़ें: यूपी के पर्यटन विभाग में इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, बगैर परीक्षा दिए होगा चयन; जानें अप्लाई करने के लिए जरूरी योग्यता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।