विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट इन डेट्स में हो सकता है जारी, पिछले 5 वर्षों का ये रहा है रिकॉर्ड

Published: Sun, 29 Mar 2026 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2026 05:07 PM (IST)

यूपी बोर्ड द्वारा 10th 12th रिजल्ट की घोषणा 15 से 26 अप्रैल के बीच की जा सकती है। इस बार ...और पढ़ें

UP Board 10th and 12th results

UP Board 10th and 12th results

HighLights

  1. यूपी बोर्ड रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू।

  2. 15 से 26 अप्रैल के बीच रिजल्ट जारी होने का अनुमान।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर की कॉपियों की जांच की जा रही है जो 1 अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है। मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद बोर्ड की ओर से करीब 15 से 20 दिन का समय लग सकता है। ऐसे में रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार अप्रैल माह के तीसरे या चौथे सप्ताह में खत्म हो सकता है।

इन डेट्स में नतीजे जारी होने का रहेगा उम्मीद

अगर तारीख की बात की जाए तो पिछले वर्षों के पैटर्न और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट 15 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक किसी भी दिन जारी हो सकता है। ऑफिशियल डेट एवं समय की घोषणा यूपी बोर्ड की ओर से जल्द ही की जाएगी।

पिछले 5 वर्षों में रिजल्ट जारी होने की डेट

यूपी बोर्ड की ओर से पिछले दो वर्षों से रिजल्ट अप्रैल माह में जारी किया जा रहा है। इससे पहले रिजल्ट मई एवं जून माह में भी जारी किया गया था। वर्ष के अनुसार रिजल्ट जारी होने की डेट निम्नलिखित है-

वर्ष रिजल्ट जारी होने की डेट
2025 25 अप्रैल
2024 20 अप्रैल
2023  25 मई
2022 29 अप्रैल
2021 10वीं का 29 जुलाई, 12वीं का 14 जुलाई

परिणाम चेक करने का तरीका

यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट्स upmsp.edu.in पर जाकर सीधे रिजल्ट चेक कर पाएंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट के साथ ही SMS के माध्यम से भी रिजल्ट की जांच कर सकेंगे।

UP Board Result 2026

रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

नतीजे जारी होने के साथ ही बोर्ड की ओर से राज्य में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। दोनों ही कक्षाओं की टॉपर्स लिस्ट अलग अलग जारी होगा। राज्य स्तर पर एवं जिला स्तर पर टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- नए ट्रेंड की है समझ तो फैशन इंडस्ट्री में बनाएं करियर, यहां देखें भारत और विदेशी यूनिवर्सिटी की लिस्ट