नए ट्रेंड की है समझ तो फैशन इंडस्ट्री में बनाएं करियर, यहां देखें भारत और विदेशी यूनिवर्सिटी की लिस्ट
अगर आपको नए ट्रेंड की समझ है और क्रिएटिविटी के क्षेत्र में अपना भविष्य उज्जवल करना चाहते हैं, तो आपके ...और पढ़ें

कक्षा बारहवीं के बाद ऐसे बनाएं फैशन डिजाइनिंग में करियर।
HighLights
कक्षा 12वीं के बाद फैशन डिजाइनिंग में बीडीएस या बीएससी कर सकते हैं।
भारत में फैशन डिजाइनिंग कोर्स के लिए सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी निफ्ट है।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको भी नए ट्रेंड के साथ अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ने और अपनी रचनात्मकता से कपड़े, एक्सेसरीज और फैशन प्रोडक्ट को एक नया रूप देने का जुनून है, तो आपके लिए फैशन डिजाइनिंग एक शानदान करियर हो सकता है। बशर्ते इसके लिए आप कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। दरअसल भारत में टेक्सटाइल इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है। कृषि के बाद यह इकलौता ऐसा क्षेत्र है, जिसमें रोजगार की सबसे ज्यादा संभावना है।
ऐसे में अगर आप भी फैशन जगत में एक शानदार करियर बनाना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आप इसके लिए कौन-कौन से कोर्स का चयन कर सकते हैं। यही नहीं हम आपको भारत के उन प्रतिष्ठित संस्थानों से भी अवगत करवाएंगे, जहां से आप दाखिला लेकर अपने करियर को एक नई दिशा व उड़ान दे सकते हैं।
फैशन डिजाइनर बनने के लिए कोर्स
फैशन इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां किसी विशेष स्ट्रीम के छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि कॉमर्स, आर्ट्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के छात्रों के लिए नौकरी के बेहतरीन अवसर मौजूद है। जो युवा इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। वे कक्षा 12वीं के बाद फैशन डिजाइन में (B.Des) या (B.Sc) कर सकते हैं। इसके अलावा, इस क्षेत्र में उच्च पदों पर नौकरी करने के लिए आप स्नातक पूरा करने के बाद मास्टर्स ऑफ डिजाइन (M.Des) और किसी विशेष क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन के लिए सर्टिफिकेट कोर्स का रुख भी कर सकते हैं।
भारत की टॉप यूनिवर्सिटी
- फैशन डिजाइन कोर्स के लिए सबसे लोकप्रिय व प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) है। इस संस्थान में दाखिला लेने के लिए आपको प्रवेश-परीक्षा (NIFTEE) पास करनी होगी। बता दें, देशभर में निफ्ट के कुल 20 कैंपस है। आप निफ्ट से स्नातक के साथ-साथ स्नातकोत्तर और पीएचडी भी कर सकते हैं।
- आप निफ्ट के अलावा, सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल स्कूल ऑफ टेक्सटाइल्स एंड मैनेजमेंट (SVPITM) से भी फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। इस संस्थान में दाखिला लेने के लिए आपको कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) पास करना होगा। सीयूईटी स्कोर के आधार पर आप यहां दाखिला ले सकते हैं।
- आप कक्षा बारहवीं के बाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) से भी स्नातक कोर्स कर सकते हैं। इस संस्थान में दाखिला लेने के लिए आपको प्रवेश परीक्षा पास करनी होगी।
- अगर आप फैशन बिजनेस मैनेजमेंट में बीबीए या एमबीए करना चाहते हैं, तो आप इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन (IIAD) में दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहे तो एमिटी यूनिवर्सिटी, जेडी बिरला इंस्टीट्यूट और हंस राज महिला महा विद्यालय से भी बारहवीं के बाद फैशन डिजाइनिंग कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
यहां है राहें
कोर्स पूरा करने के बाद आप भारत के टॉप फैशन ब्रांड जैसे फैबइंडिया, बिबा अपैरल्स, बाटा, सब्यसाची और गिन्नी एंड जॉनी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी कर सकते हैं। आप चाहे तो इस क्षेत्र में शिक्षक के रूप में भी अपना करियर बना सकते हैं। या फिर आप अपना खुद का एक ब्रांड भी शुरू कर सकते हैं।
कोर्स पूरा करने के बाद
फैशन डिजाइनिंग कोर्स पूरा करने के बाद आपके पास करियर के कई बेहतरीन विकल्प होते हैं। आप बतौर फैशन स्टाइलिश, टेक्सटाइल डिजाइनर, फैशन बायर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और मर्चेंडाइजर के रूप में भी अपना शानदार करियर बना सकते हैं।
