विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Practical Exam 2027: 11 से 28 जनवरी तक होंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम; जिला वाइज चेक करें डेट्स

Published: Tue, 24 Nov 2026 12:19 PM (IST)

यूपी बोर्ड की ओर से 10th एवं 12th प्रायोगिक परीक्षाएं दो चरणों- 9 से 19 जनवरी और 20 से 28 जनवरी 2027 तक आयोजित होंगी। मंडल वाइज डेट्स आप इस पेज से चेक कर सकते हैं।

UP Board Practical Exam Dates 2027

UP Board Practical Exam Dates 2027

HighLights

  1. दो चरणों में होंगे यूपी बोर्ड के प्रैक्टिकल एग्जाम।

  2. मंडल के अनुसार जानें आपके जिले में कब होंगी परीक्षाएं।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए नोटिस जारी कर डेट्स का एलान कर दिया गया है। UPMSP द्वारा जारी किये गए टाइम टेबल के मुताबिक UP Board Practical Exam 2027 दो चरणों में पूरे होंगे।

चरण वाइज जानें प्रायोगिक परीक्षाओं की डेट्स

यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के पहले चरण के प्रैक्टिकल एग्जाम 11 जनवरी से लेकर 19 जनवरी 2027 तक और दूसरे चरण की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 से 28 जनवरी 2027 तक आयोजित होंगी।

मंडल वाइज चेक करें आपके जिले में कब होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल की परीक्षाओं के लिए डेट्स का एलान मंडल वाइज किया जायेगा। आपका जिला जिस भी मंडल के अंतर्गत आता है आप नीचे से उसके अनुसार जान सकते हैं कि आपके स्कूल में कब प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित होंगी।

मंडल वाइज प्रैक्टिकल डेट्स

चरण मंडल का नाम
प्रथम चरण–
11 जनवरी, 2027 से 19 जनवरी, 2027
आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती
द्वितीय चरण–
20 जनवरी, 2027 से 28 जनवरी, 2027
अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर

UP Board 10th 12th Practical exam notice

नोटिफिकेशन PDF link 

बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी आयोजित

यूपी बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं एवं 12वीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 05 फरवरी 2026 से लेकर 24 फरवरी 2027 तक करवाया जायेगा।

52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं में होंगे शामिल

बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 52,11,570 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है।

जो भी छात्र बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं उनके एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व स्कूल में भेज दिए जायेंगे। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने स्कूल में क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam Date 2027: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षाओं का टाइम टेबल सब्जेक्ट वाइज करें चेक; 5 से 24 फरवरी तक होंगे एग्जाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।