UP Board Practical Date 2027: यूपी बोर्ड 10th-12th प्रैक्टिकल एग्जाम डेट्स का एलान, जान लें तारीखें
यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2027 का आयोजन 5 से लेकर 15 जनवरी 2027 तक करवाया जायेगा। अगर तय ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड 10th-12th प्रैक्टिकल एग्जाम डेट 2027
HighLights
यूपी बोर्ड ने 10th 12th कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए डेट्स का किया एलान।
5 से 15 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी प्रायोगिक परीक्षाएं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2027 में भाग लेने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का एलान कर दिया गया है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार 10th-12th क्लास की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 5 जनवरी से 15 जनवरी 2027 तक करवाया जायेगा।
दो चरणों में संपन्न हो सकती प्रायोगिक परीक्षाएं
बोर्ड सचिव की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार प्रैक्टिकल एग्जाम दो चरणों में हो सकते हैं। चूंकि जनगणना के चलते शिक्षकों की ड्यूटी इस कार्य में लगी है जिसके चलते शिक्षकों की कमी हो सकती है। ऐसे में अगर 5 से लेकर 15 जनवरी 2027 तक प्रैक्टिकल एग्जाम संपन्न नहीं हो पाते हैं तो बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद बची हुई प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा।
5 से 24 फरवरी तक होंगे बोर्ड एग्जाम
आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन केवल 20 दिनों में करवाया जायेगा। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होंगी और अंतिम पेपर 24 फरवरी 2027 को करवाया जायेगा।
52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाओं में होंगे शामिल
बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 52,11,570 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है। पिछले साल दोनों कक्षाओं को मिलाकर बोर्ड परीक्षा के लिए 53,37,432 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।