विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Board 12th Time Table 2023: उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट परीक्षाएं 16 फरवरी से 4 मार्च तक, डाउनलोड करें टाइमटेबल

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Tue, 10 Jan 2023 09:39 AM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2023 08:27 PM (IST)

UP Board Inter Time Table 2023 PDF UPMSP यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट थ्योरी एग्जाम का आयोजन 16 फरवरी से 4 मार्च ...और पढ़ें

UP Board Inter Time Table 2023 PDF: यूपी बोर्ड 12वीं टाइम-टेबल पीडीएफ डाउनलोड लिंक UPMSP की वेबसाइट, upmsp.edu.in पर एक्टिव।
UP Board Inter Time Table 2023 PDF: यूपी बोर्ड 12वीं टाइम-टेबल पीडीएफ डाउनलोड लिंक UPMSP की वेबसाइट, upmsp.edu.in पर एक्टिव।

एजुकेशन डेस्क। UP Board Inter Time Table 2023 PDF: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट थ्योरी और प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स घोषित हो गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से सम्बद्ध राज्य में स्थित विद्यालयों में वर्ष 2022-23 के दौरान कक्षा के 25 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक किया जाएगा। वहीं, प्रैक्टिकल एग्जाम 21 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा कक्षा 12 की परीक्षाओं के अंतर्गत विषयवार परीक्षा तिथियों के लिए यूपीएमएसपी इंटर टाइम-टेबल 2023 पीडएफ भी जारी कर दी गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड इंटर टाइमटेबल 2023 को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPMSP यूपी बोर्ड इंटर टाइम-टेबल 2023 PDF डाउनलोड लिंक

यह भी पढ़ें - UPMSP Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड डेटशीट जारी, हाई स्कूल व इंटर परीक्षाएं 16 फरवरी से, टाइम-टेबल करें डाउनलोड

UP Board Inter Time Table 2023: दो-दो पालियों में 14 दिनों में होंगी यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी यूपी बोर्ड इंटर टाइम टेबल 2023 पीडीएफ के मुताबिक कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाएं घोषित तारीखों पर दो-दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन 16 फरवरी को पहली पाली में सैन्य विज्ञान का पेपर होगा और दूसरी पाली में हिंदी और सामान्य हिंदी के प्रश्न-पत्र होंगे। वहीं, सबसे आखिर में 4 मार्च 2023 को सुबह की पाली में व्यवसायिक वर्ग के विभिन्न प्रश्न-पत्र होंगे और दोपहर की पाली में रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र का पेपर होगा।

यह भी पढ़ें - UP Board 10th Date Sheet 2023: यूपी बोर्ड का छात्रों को तोहफा, होली के पहले खत्म हो जाएंगी दसवीं की परीक्षाएं

यह भी पढ़ें - UP Board Exam 2023: 16 फरवरी से यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं, नकल रोकने को CCTV से निगरानी