विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Final Center List 2027: यूपी बोर्ड एग्जाम फाइनल सेंटर लिस्ट कल होगी जारी, जिले वाइज PDF डाउनलोड करने का तरीका

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:02 PM (GMT+05:30)

यूपी बोर्ड फाइनल सेंटर लिस्ट 27 नवंबर को PDF रूप में ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी जाएगी। इस पेज पर दी गई स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से जिलेवार सेंटर लिस्ट डाउनलोड की जा सकती है।

UPMSP UP Board Final Center List 2027

UPMSP UP Board Final Center List 2027

HighLights

  1. यूपी बोर्ड फाइनल सेंटर लिस्ट 27 नवंबर को।

  2. सभी जिलों के पीडीएफ वेबसाइट upmsp.edu.in पर होंगे जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए राज्य भर के सेंटर्स की फाइनल लिस्ट 27 नवंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दी जाएगी। सभी जिलों की फाइनल लिस्ट (UPMSP Final Center List 2027) ऑनलाइन माध्यम से PDF फॉर्मेट में जारी होगी जिसमें निर्धारित किये गये सेंटर्स की लिस्ट (स्कूल/कॉलेज का नाम) दिया जायेगा।

2744 आपत्तियों हुईं थी दर्ज

आपको बता दें कि यूपी बोर्ड की ओर से प्रस्तावित सेंटर लिस्ट पहले ही जारी कर दी गई है जिसमें 8113 निर्धारित थे। प्रस्तावित लिस्ट पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था जिसके तहत राज्यभर से कुल 2744 ऑब्जेक्शन दर्ज हुए। अब इनका निराकरण कर लिया गया है और कल फाइनल लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

सभी जिलों की सेंटर लिस्ट की PDF इन स्टेप्स से कर सकते हैं डाउनलोड

  1. यूपी बोर्ड सेंटर लिस्ट 2027 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर "जनपदीय समिति द्वारा अनुमोदित जनपदवार परीक्षा केंद्र की फाइनल सूची" परीक्षा वर्ष 2027 पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद नए पेज पर सभी जिलों के नाम ओपन हो जायेंगे और उसके सामने Download लिखा होगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
  4. अब आपके जिले की सेंटर लिस्ट खुल जाएगी। जिसमें आप जिले भर के सभी सेंटर्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रैक्टिकल और बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां

यूपी बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार दोनों ही कक्षाओं के पहले चरण के प्रैक्टिकल एग्जाम 11 जनवरी से लेकर 19 जनवरी 2027 तक और दूसरे चरण की प्रायोगिक परीक्षाएं 20 से 28 जनवरी 2027 तक आयोजित होंगी।

यूपी बोर्ड की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं एवं 12वीं दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 05 फरवरी 2026 से लेकर 24 फरवरी 2027 तक करवाया जायेगा। बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 52,11,570 छात्र-छात्राएं रजिस्टर्ड हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में कम है।

यह भी पढ़ें- UP Board Practical Exam 2027: 11 से 28 जनवरी तक होंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम; जिला वाइज चेक करें डेट्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।