विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board 10th 12th Result 2026: इस डेट तक आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट, इंटरनल मार्क्स अपलोडिंग एवं प्रैक्टिकल के लिए नोटिस जारी

Published: Sun, 05 Apr 2026 10:01 AM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2026 10:03 AM (IST)

यूपी बोर्ड की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट 20 से 30 अप्रैल के बीच जारी किया जा ...और पढ़ें

UP Board Result 2026 Date

UP Board Result 2026 Date

HighLights

  1. यूपी बोर्ड रिजल्ट इस महीने के अंत तक हो सकता है जारी।

  2. 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा में लिया था भाग।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 12 मार्च 2026 तक करवाया गया था। इसके बाद बोर्ड की ओर से करीब 3 करोड़ कॉपियों की जांच 4 अप्रैल तक पूर्ण की गई है। अब बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो जल्द ही खत्म हो जायेगा।

कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट?

यूपी बोर्ड की ओर से नोटिस जारी स्कूलों को इंटरनल मार्क्स अपलोड करने के लिए नोटिस जारी किया है। ऐसे में जो विद्यालय अपने स्टूडेंट्स के इंटरनल मार्क्स अभी तक अपलोड नहीं कर पाए हैं वे 6 एवं 7 अप्रैल को यह प्रक्रिया पूर्ण कर लें। इसके बाद पूरी जिम्मेदारी स्कूल की होगी।
इसी के अलावा बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट के ऐसे छात्र जिनके प्रैक्टिकल एग्जाम छूट गए थे उनको भी एक मौका दिया गया है। ऐसे स्टूडेंट्स को 9 एवं 10 अप्रैल को परिषद् के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा नियुक्ति शिक्षकों की उपस्थिति में प्रायोगिक परीक्षा देने का मौका मिलेगा। छात्र तय तिथि पर प्रैक्टिकल परीक्षा में उपस्थित होकर अपना साल खराब होने से बचा सकते हैं।

इंटरनल मार्क्स अपलोडिंग एवं प्रैक्टिकल एग्जाम के बाद छात्रों का फाइनल रिजल्ट तैयार किया जायेगा। ऐसे में उम्मीद है कि 20 से 30 अप्रैल के बीच नतीजे घोषित किये जा सकते हैं। ऑफिशियल डेट एवं समय की डिटेल यूपी बोर्ड की ओर से जल्द ही साझा की जाएगी।

UP Board Result

नतीजे आने पर इन स्टेप्स से मार्कशीट कर सकेंगे डाउनलोड

  • यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होते ही छात्रों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड भी कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026 Date: यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट इन डेट्स में हो सकता है जारी, पिछले 5 वर्षों का ये रहा है रिकॉर्ड