UP BEd JEE Result 2026 OUT: यूपी बीएड जेईई परीक्षा का रिजल्ट जारी, वंदना सिंह ने किया टॉप
यूपी बीएड जेईई परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UP BEd JEE Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
यूपी बीएड जेईई परीक्षा का रिजल्ट जारी।
31 मई को हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बुंदेलखंड विश्विद्यालय की ओर से आज यानी 16 जून को यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रिजल्ट का एलान कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 31 मई, 2026 को किया गया था। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.co.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। बता दें, इस परीक्षा के जरिये राज्य के कुल 2300 बीएड कॉलेज में लगभग 2.40 लाख से ज्यादा सीटों पर एडमिशन किया जाएगा।
वंदना सिंह ने किया टॉप
यूपी बीएड जेईई की परीक्षा में राज्य में पहला स्थान अलीगढ़ की वंदना सिंह ने हासिल किया है। वंदना सिंह ने बीएड जेईई की परीक्षा में 400 अंकों में से कुल 359.32 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा, राज्य में दूसरा स्थान अलीगढ़ के नितिन पचौरी और तीसरा स्थान जौनपुर की रहने वाली खुशी अजय मिश्रा ने हासिल किया है।
इतने छात्रों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
यूपी बीएड की परीक्षा में शामिल होने के लिए इस साल 4,44,958 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। यह परीक्षा 31 मई को लगभग 1,011 एग्जाम सेंटर में आयोजित करवाई गई थी, जिसमें लगभग 4,00,505 उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
कैसे और कहां से डाउनलोड करें परिणाम
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए रिजल्ट डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bujhansi.co.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP BEd JEE Result 2026 लिंक पर क्लिक करके लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद
परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार UP BEd JEE काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज का चयन कर सकेंगे। इसके बाद अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों का नाम अलॉटमेंट रिजल्ट में शामिल होगा। वे संस्थान में जाकर दाखिला ले सकेंगे।
