विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NEET UG Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में हो रही है परेशानी? डिजिलॉकर और उमंग से ऐसे करें डाउनलोड

Published: Mon, 15 Jun 2026 11:20 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 16 Jun 2026 09:47 AM (GMT+05:30)

एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ...और पढ़ें

NEET UG Admit Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

NEET UG Admit Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

  2. परीक्षा में मिलेगी अतिरिक्त 15 मिनट का समय।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून होने वाली नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार री-नीट यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि पोर्टल पर भारी ट्रैफिक होने के कारण का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में छात्रों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप किन वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए की वेबसाइट से ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  1. उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने कर सकते हैं।
  2. सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  3. अब वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद Admit Card for NEET (UG) – 2026 Re-Examination लिंक पर क्लिक करें।
  5. अब लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  6. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।


डिजिलॉकर से ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

अगर आपको एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है, तो इन स्टेप्स को फॉलो करके डिजिलॉकर से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in विजिट करें।
  • अब मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन कर लें।
  • इसके बाद सर्च डॉक्युमेंट्स सेक्शन पर क्लिक करें।
  • एनटीए या नीट टाइप करके सर्च करें।
  • इसके बाद NEET UG Admit Card 2026 का चयन करें।
  • मांगी गई डिटेल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

उमंग ऐप से कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उमंग ऐप से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उमंग ऐप को डाउनलोड कर लें।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर व अन्य डिटेल को दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • अब एनटीए सर्विस को सर्च करें और नीट यूजी का चयन कर लें।
  • मांगी गई डिटेल जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर लें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
 

यह भी पढ़ें: NEET UG Admit Card 2026: नीट यूजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी? यहां देखें डाउनलोड करने का प्रोसेस