विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Assistant Professor Exam City 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, परीक्षा 19-20 नवंबर को

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:06 PM (IST)Updated: Mon, 09 Nov 2026 01:13 PM (IST)

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है जिसे अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Assistant Professor Admit Card 2026

UP Assistant Professor Admit Card 2026

HighLights

  1. यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम सिटी स्लिप जारी।

  2. एडमिट कार्ड 15 नवंबर को होंगे डाउनलोड के लिए उपलब्ध।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से राज्य में विभिन्न विषयों के लिए सहायक आचार्य यानी कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 और 20 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम में शामिल होने जा रहे आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग

उत्तर प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का आयोजन 19 व 20 नवंबर 2026 को प्रदेश के 06 मण्डल मुख्यालयों (आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज एवं वाराणसी) पर आयोजित की जाएगी। एग्जाम दो शिफ्ट में संपन्न होगा। पहली पाली की परीक्षा के लिए टाइमिंग पूर्वान्ह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की जायेगी।

UP Assistant Professor Exam City intimation slip 2026 Link

एडमिट कार्ड 15 नवंबर को होंगे जारी

सभी अभ्यर्थियों को बता दें कि सिटी स्लिप के माध्यम से केवल परीक्षा शहर की जानकारी हासिल की जा सकती है। यह एडमिट कार्ड के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है। प्रवेश पत्र 15 नवंबर को जारी किये जायेंगे जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 1936 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह नियुक्तियां हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, इतिहास, दर्शनशास्त्र, प्राणि विज्ञान, मनोविज्ञान, राजनीति शास्त्र, शिक्षाशास्त्र, संस्कृत, गृहविज्ञान, भूगोल, शारीरिक शिक्षा, सैन्य विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, मानव शास्त्र, शस्य विज्ञान, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान, कृषि रसायन, कृषि वनस्पति, कृषि अभियंत्रण, उद्यान विज्ञान, उर्दू, एशियन कल्चर, प्राचीन इतिहास, विधि, सांख्यिकी, भूगर्भ विज्ञान, कृषि आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन, कीट विज्ञान, कृषि प्रसार एवं कृषि सांख्यिकी विषयों के लिए होंगी।

यह भी पढ़ें- रेलवे में स्काउट्स और गाइड्स कोटा के तहत ग्रुप-C एवं D पदों पर निकली भर्ती, 6 दिसंबर तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।