Move to Jagran APP

UP 12th Board Exams 2022 Date Sheet: यूपी बोर्ड 12वीं का विषयवार टाइम टेबल यहां करें चेक, पहले दिन होगा हिंदी का पेपर

UP 12th Board Exams 2022 Date Sheet इंटरमीडिएट यानी कि 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 24 मार्च 2022 से शुरू होगी और 12 अप्रैल 2022 को समाप्त होगी। पूरा टाइमटेबल आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Thu, 10 Mar 2022 03:41 PM (IST)Updated: Thu, 10 Mar 2022 05:33 PM (IST)
UP 12th Board Exams 2022 Date Sheet: यूपीएमएसपी 12वीं परीक्षा का टाइमटेबल रिलीज कर दिया गया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP 12th Board Exams 2022 Date Sheet: यूपीएमएसपी 12वीं परीक्षा का टाइमटेबल रिलीज कर दिया गया है। इसके अनुसार विषयवार शेड्यूल की बात करें तो 24 मार्च, 2022 को मिलिट्री साइंस की परीक्षा सुबह और दोपहर को हिंदी, जनरल हिंदी एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। वहीं 25 मार्च को म्यूजिक डांस और एग्रोनॉमी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऐसे में, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad, UPMSP) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 12वीं परीक्षा का टाइमटेबल आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक कर सकते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए नीचे विषयवार टाइमटेबल देख सकते हैं।

loksabha election banner

UP 12th Board Exams 2022 Date Sheet: यूपी बोर्ड 12वीं विषयवार शेड्यूल करें चेक

24 मार्च 2022 सैन्य विज्ञान परीक्षा- सुबह 8: 00 से 11:15

24 मार्च 2022 हिंदी, सामान्य हिंदी- दोपहर 2:00 से 5:15

25 मार्च, 2022 संगीत, डांस- सुबह 8: 00 से 11:15

कृषि विज्ञान (पहला और छठा प्रश्न पत्र)-दोपहर 2:00 से 5:15

26 मार्च, 2022 उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली- सुबह 8: 00 से 11:15

26 मार्च, 2022 अकाउंट्स, बुककीपिंग- दोपहर 2:00 से 5:15

28 मार्च 2022 भूगोल- सुबह 8: 00 से 11:15

28 मार्च 2022 बिजनेस स्टडीज, होमसाइंस- दोपहर 2:00 से 5:15

29 मार्च 2022 ड्राइंग (लेखन), ड्राइंग (तकनीकी), Ranjan आर्ट्स- सुबह 8: 00 से 11:15

29 मार्च 2022 अर्थशास्त्र और वाणिज्यिक भूगोल दोपहर 2:00 से 5:15

30 मार्च 2022 पाली, अरबी, फारसी- सुबह 8: 00 से 11:15

30 मार्च 2022 इंग्लिश- दोपहर 2:00 से 5:15

31 मार्च 2022 गणित और प्रारंभिक सांख्यिकी- सुबह 8: 00 से 11:15

31 मार्च 2022 इतिहास दोपहर 2:00 से 5:15

1 अप्रैल 2022 औद्योगिक संगठन- सुबह 8: 00 से 11:15

2 अप्रैल, 2022 मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र-सुबह 8: 00 से 11:15

2 अप्रैल, 2022 जीव विज्ञान, गणित- दोपहर 2:00 से 5:15

नोट- 2 अप्रैल के अलावा अन्य परीक्षाओं की तिथियां देखने के लिए स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। 

बता दें कि इस साल यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 24 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। यह परीक्षा दो पालियों- सुबह और शाम में परीक्षा में शामिल होंगे। यूपी 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिफ्ट का समय है - सुबह की पाली की परीक्षा के लिए सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर की पाली की परीक्षा के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.