UKPSC PCS Pre Exam 2026: उत्तराखंड अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा तिथि जारी, 13 नवंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड
उत्तराखंड अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। एडमिट कार्ड 13 नवंबर, 2026 को जारी की जाएगी।

UKPSC Upper PCS Pre Exam 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
उत्तराखंड पीसीएस एग्जाम शेड्यूल जारी।
13 नवंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आधिकारिक तिथि की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने UKPSC Upper PCS Pre Exam 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया था। वे उम्मीदवार अब जल्द ही उत्तराखंड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
कब होगी प्रारंभिक परीक्षा
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उत्तराखंड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सामान्य अध्ययन विषय के लिए सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएगी और दूसरी शिफ्ट सामान्य बुद्धिमत्ता विषय के लिए दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
इस डेट पर जारी होगा एडमिट कार्ड
उत्तराखंड आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा 13 नवंबर, 2026 को की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं।
- उत्तराखंड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद UKPSC Upper PCS Pre Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।