UGC NET City Intimation Slip जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद
एनटीए की ओर से UGC NET December 2026 City Intimation Slip Released की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET City Intimation Slip: यहां से करें डाउनलोड।
HighLights
यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी स्लिप जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2026 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप का एलान कर दिया है। यह परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में आयोजित कराई जाएगी। सिटी स्लिप की मदद से अब अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी पहले से हासिल कर सकते हैं। सिटी स्लिप एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें सिटी स्लिप
सिटी स्लिप एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Advance City Intimation for UGC-NET December 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन दर्ज करने के तुंरत बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
14 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा
एनटीए यूजीसी नेट की परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर-1 में 100 अंकों के 50 सवाल और पेपर-2 में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 3 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सालह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड से संबंधित डिटेल के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।