विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JEE Mains 2027: कल है जेईई मेन फॉर्म भरने की लास्ट डेट; जल्द करें अप्लाई; 15.73 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके प्राप्त

Published: Wed, 25 Nov 2026 06:52 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2026 06:58 PM (IST)

जेईई मेन 2027 फॉर्म भरने की कल लास्ट डेट है। जो छात्र अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं वे बिना देरी करते हुए आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

JEE Main application form

JEE Main application form

HighLights

  1. जेईई मेंस 2027 के लिए करीब 15.73 लाख फॉर्म हो चुके प्राप्त।

  2. जनवरी 2027 में होना है एंट्रेस एग्जाम।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। जेईई मेन परीक्षा 2027 सेशन 1 एग्जाम में शामिल होने की सोच रहे छात्रों के लिए अंतिम मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कल यानी 26 नवंबर आवेदन की लास्ट डेट तय की गई है। इसके बाद एप्लीकेशन विंडो क्लोज कर दी जाएगी और आप फॉर्म भरने से वंचित हो जायेंगे।

अब तक 15.73 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके प्राप्त

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा साझा की गई डिटेल के मुताबिक अब तक 13,96,007 छात्र फीस सहित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर चुके हैं। इसके अलावा 15,73,018 स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। ऐस में 1 लाख से अधिक रजिस्टर्ड छात्रों को अभी भी फीस जमा करनी है। ऐसे छात्र कल तक हर हाल में फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर लें।

कितनी जमा करनी होगी फीस

अनरिजर्व श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 900 रुपये जमा करना होगा। अनरिजर्व, जनरल ओबीसी, जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ ट्रांसजेंडर/ पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड,  क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।

एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं आवेदन का लिंक

  • जेईई मेन 2027 आवेदन पत्र भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में Online Application Form for JEE (Main) 2027 – Session 1 पर क्लिक करें।
  • अब आपको पहले न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल, फोटोग्राफ एवं सिग्नेचर आदि अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
  • अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • इसके बाद पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

JEE Mains Registration 2027 Link
ब्रोशर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

कब होगी परीक्षा

जेईई मेन के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027 को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए सिटी स्लिप 30 दिसंबर 2026 को और एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2027 को जारी किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी RO-ARO फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल, बिना देर किए कर लें आवेदन; ज्यादा नहीं है फीस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।