यूपी RO-ARO फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल, बिना देर किए कर लें आवेदन; ज्यादा नहीं हैं फीस
यूपी आरओ-एआरओ भर्ती 2026 के लिए कल फॉर्म भरने की लास्ट डेट है। स्नातक पास कर चुके युवा जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

UP RO ARO Application Form 2026
HighLights
समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर आज ही कर लें आवेदन।
UPPSC कल बंद कर देगा आवेदन की विंडो।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती (UP RO ARO Bharti 2026) के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल यानी 26 नवंबर निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा ग्रेजुएशन कर चुके हैं और बेहतर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए बिना देरी करते हुए आवेदन कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद कर दी जाएगी और इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।
आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है।
कैटेगरी वाइज चेक कर लें एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन फीस ज्यादा नहीं है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 125 रुपये शुल्क जमा करना है वहीं एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 65 रुपये ही फीस जमा करनी है। जो उम्मीदवार पीएच वर्ग से आते हैं उनको केवल 25 रुपये का भुगतान करना है।
घर बैठे आवेदन करने का तरीका
आपको बता दें जो लोग कैफे के अतिरिक्त चार्ज से बचना चाहते हैं वे घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए नीचे आवेदन की स्टेप्स और फॉर्म का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है।
- यूपी आरओ-एआरओ एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड में Live Advertisement :- CLICK HERE TO APPLY FOR ADVT.NO. A-4/E-1/2026,SAMIKSHA ADHIKARI/SAHAYAK SAMIKSHA ADHIKARI ETC.(GEN. / SPL. RECTT.) EXAM.-2026 पर क्लिक करें।
- नए पेज पर भर्ती से संबंधित apply पर क्लिक करें।
- OTR पर क्लिक करके वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर लें।
- इसके बाद उम्मीदवार अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
UP RO ARO Vacancy Application Form 2026
UP RO ARO Notification 2026 PDF
फॉर्म भरने से पहले योग्यता करें चेक
भर्ती में शामिल होने के लिए शैक्षिक योग्यता और उम्र की जानकारी अवश्य चेक कर लें उसके बाद ही आवेदन पत्र भरें।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने भारत में कानून द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई योग्यता प्राप्त की हो। ध्यान रखें कि ग्रेजुएशन सभी के लिए अनिवार्य योग्यता है।
अधिमान्य योग्यता (Preferential Qualification Details)
- अंग्रेजी टाइपिंग की भी अच्छी जानकारी।
- कुकरी (खाना पकाने), बेकरी, टेबल-लेइंग, फूलों की सजावट या इसके समकक्ष किसी विषय में एक साल का कोर्स।
- बागवानी (हॉर्टिकल्चर) की जानकारी।
- अकाउंट्स (लेखा) नियमों की जानकारी।
- प्रशासनिक अनुभव, जैसे कि फराश, माली, चौकीदार, अटेंडेंट और सफाई कर्मचारियों की देखरेख करना।
- होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग में तीन साल का डिप्लोमा।
- प्रशासनिक अनुभव, जैसे कि फराश, माली, चौकीदार, चपरासी, अटेंडेंट, सफाई कर्मचारियों और ड्राइवरों की देखरेख करना।
- स्टोर के रखरखाव का अनुभव।
- कॉमर्स ग्रेजुएट को प्राथमिकता दी जाएगी।
- टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम दो साल तक सेवा की हो।
- नेशनल कैडेट कोर (NCC) का 'B' सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो।
इसके अलावा अभ्यर्थी ने 1 जुलाई 2026 को न्यूनतम उम्र 21 वर्ष प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1986 से पहले और 1 जुलाई 2005 के बाद न हुआ हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।