UGC NET Exam City Slip 2026: यूजीसी नेट दिसंबर सिटी इंटीमेशन स्लिप लिंक कभी भी हो सकता है एक्टिव, डायरेक्ट कर पाएंगे डाउनलोड
NTA आज किसी भी समय यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा देगा। आप सिटी स्लिप आने पर इस पेज पर दिए लिंक से भी डाउनलोड कर पाएंगे।

यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप 2026
HighLights
14 से 21 दिसंबर तक होगी यूजीसी नेट परीक्षा।
आज जारी हो जाएगी एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जामिनेशन का आयोजन 14 से लेकर 21 दिसंबर तक करवाया जाना है जिसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आज यानी 25 नवंबर को एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी। इंटीमेशन स्लिप लिंक (UGC NET Exam City Slip Link) एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर किसी भी समय एक्टिवेट हो जायेगा।
सिटी स्लिप आते ही डायरेक्ट लिंक इस पेज पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा। इसके बाद आप डायरेक्ट साइट पर जाकर या इस पेज पर लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
975505 अभ्यर्थी लेंगे परीक्षा में भाग
एनटीए की ओर से साझा की गई डिटेल के मुताबिक इस बार दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए कुल 975505 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा का आयोजन कुल 87 विषयों के लिए करवाया जायेगा।
सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स
- यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी में Advance City Intimation of UGC-NET December 2026 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करें।
- इसके बाद सिटी ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसे सेव कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को होंगे जारी
अभ्यर्थियों को बता दें कि एनटीए द्वारा सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिए जायेंगे। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड आपको अलग से डाउनलोड करना होगा। एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करने के लिए है, परीक्षा केंद्र पर यह मान्य नहीं होगा। केंद्र पर एडमिट कार्ड ही मान्य किया जायेगा।
एग्जाम डेट और शिफ्ट टाइमिंग
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। सभी डेट में एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए परीक्षा टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।