Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UGC NET Exam City Slip: यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप ugcnet.nta.nic.in पर जारी, यहां से करें डाउनलोड

    By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 10:03 AM (IST)

    यूजीसी नेट दिसंबर 2023 एग्जाम के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गयी है। जो अभ्यर्थी इस एग्जाम में भाग लेने जा रहे हैं वे इसे डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

    Hero Image
    UGC NET Exam City Slip 2023 ugcnet.nta.nic.in पर जारी।

    एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) दिसंबर 2023 एग्जाम का आयोजन 6 दिसंबर से 22 दिसंबर 2023 तक किया जाना है। जो अभ्यर्थी इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं उनके लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गयी है। एग्जाम सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी की गयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभ्यर्थी सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को मांगी गयी डिटेल (लॉगइन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।

    UGC NET Exam City 2023: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

    • यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
    • वेबसाइट के होम पेज पर Advance city intimation slip से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
    • अब एक नए पेज पर आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
    • जानकारी सबमिट करते ही सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    UGC NET Exam City Slip 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

    अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, इसके माध्यम से उम्मीदवार केवल अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और एग्जाम के लिए इसी अनुसार अपनी यात्रा की तैयारी कर सकते हैं।

    UGC NET Exam City December 2023: एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

    अभ्यर्थियों को बता दें कि एडमिट कार्ड एग्जाम से दो या तीन दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम डे पर अभ्यर्थी एडमिट कार्ड और एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।

    यह भी पढ़ें- BSSTET 2023: बिहार विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई