UGC NET Exam 2026: यूजीसी नेट एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप आज होगी जारी; 1 क्लिक में यहां कर पाएंगे डाउनलोड
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम सिटी स्लिप आज यानी 23 नवंबर को जारी कर दी जाएगी। सिटी स्लिप से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। परीक्षा 14 से 21 दिसंबर तक होगी।

UGC NET exam city intimation slip 2026 Link
HighLights
यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप लिंक ugcnet.nta.ac.in पर होगा एक्टिव।
इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से कर पाएंगे डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जामिनेशन के लिए आज यानी 23 नवंबर को सभी आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी जाएगी। UGC NET city slip ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार सिटी स्लिप आते ही ऑफिशियल साइट के साथ ही इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से सिटी स्लिप डाउनलोड करके अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकेंगे और पूर्व यात्रा की तैयारी बना सकेंगे।
परीक्षा तिथि
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को करवाया जायेगा। सभी डेट में एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित होगा। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट के लिए परीक्षा टाइमिंग अपरान्ह 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगी।
केवल 1 क्लिक में डाउनलोड कर पाएंगे सिटी इंटीमेशन स्लिप
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप आते ही आप इस पेज पर दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीधे इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक साइट जाना होगा।
- इसके बाद कैंडिडेट एक्टिविटी में Advance City Intimation of UGC-NET December 2026 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- इसके बाद सिटी ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसे सेव कर पाएंगे।
एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को होंगे जारी
यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन कुल 87 विषयों के लिए करवाया जायेगा। परीक्षा में कुल 975505 अभ्यर्थी भाग लेंगे। सभी उम्मीदवार ध्यान रखें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग केवल परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करने के लिए है, इसका उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। UGC NET ADMIT CARD 2027 पहले से निर्धारित तिथि 7 दिसंबर को जारी किये जायेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।