विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET December 2026: यूजीसी नेट सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जल्द होगा जारी, 975505 उम्मीदवार देंगे एग्जाम

Published: Mon, 02 Nov 2026 10:08 AM (IST)

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए 9,75,505 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कुल 87 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को करवाया जायेगा।

UGC NET Exam 2026

UGC NET Exam 2026

HighLights

  1. यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए विषय वार शेड्यूल कभी भी हो सकता है जारी।

  2. 23 नवंबर को एग्जाम के लिए सिटी स्लिप होगी जारी।

  3. एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को होंगे डाउनलोड के लिए उपलब्ध।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार कुल 9,75,505 उम्मीदवारों ने तय तिथि तक एप्लीकेशन फीस जमा करके आवेदन किया है। अब इन सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा।

सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जल्द होगा उपलब्ध

एनटीए द्वारा परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। जानकारी के अनुसार सब्जेक्ट वाइज एग्जाम डेट की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

एडमिट कार्ड एवं एग्जाम सिटी स्लिप इन डेट्स में होगी उपलब्ध

एनटीए द्वारा साझा की गई डिटेल के अनुसार यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदनकर्ताओं के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 23 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे।
सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे जिसे उम्मीदवार ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे।

एग्जाम पैटर्न

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में करवाया जायेगा। एग्जाम में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहले पार्ट में 50 सवाल और दूसरे पार्ट में 100 सवाल होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जायेंगे। ध्यान रखें कि परीक्षा के लिए माइनस मार्किंग का प्रावधान नहीं है ऐसे में सभी सवालों के उत्तर दिए जा सकते हैं। पेपर हल करने के लिए 3 घंटे यानी कि 180 मिनट का समय दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- ONGC Recruitment 2026: दसवीं से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए ओएनजीसी में सरकारी नौकरी पाने का मौका, यहां करें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।