विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET Correction Window 2026: यूजीसी नेट एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो ओपन, जानें किन फील्ड में कर सकते हैं सुधार

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:27 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 12:32 PM (IST)

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन हो गई है। अभ्यर्थी 4 नवंबर तक सुधार ...और पढ़ें

UGC NET Dec 2026: 4 नवंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका।

UGC NET Dec 2026: 4 नवंबर तक फॉर्म में सुधार का मौका।

HighLights

  1. एनटीए ने ओपन की यूजीसी नेट करेक्शन विंडो।

  2. 4 नवंबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं फॉर्म में सुधार।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी गई है जो 4 नवंबर 2026 रात्रि 11 बजकर 50 मिनट तक ओपन रहेगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों से आवेदन करते समय स्पेलिंग मिस्टेक या कुछ अन्य त्रुटि हो गई है वे तय समय में ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन सुधार कर लें।

किन फील्ड्स में किया जा सकता है सुधार

एनटीए की ओर से बताया गया है कि किन-किन फील्ड्स में सुधार किया जा सकता है और किन फील्ड्स में सुधार नहीं किया जा सकता है।

इन जानकारियों को किया जा सकता है एडिट

  • कैंडिडेट का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम

इन फील्ड्स में नहीं किया जा सकता है बदलाव

  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल एड्रेस
  • एड्रेस (परमानेंट या प्रेजेंट)
  • फोटोग्राफ (अपलोड की गई इमेज)
  • सिग्नेचर (अपलोड की गई इमेज)

करेक्शन करने का तरीका

  1. यूजीसी नेट फॉर्म में करेक्शन के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।
  2. होम पेज पर करेक्शन/ एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगइन पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल भरें।
  4. फॉर्म ओपन होने के बाद जिन फील्ड्स में सुधार करना है उसे सही करें।
  5. फॉर्म को सबमिट कर दें और नया प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

UGC NET Correction Window 2026 Link

किसी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी ugcnet@nta.ac.in या 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। 

UGC NET Correction Window  

परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड एवं सिटी स्लिप

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप 23 नवंबर 2026 को एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें- UGC NET December 2026: यूजीसी नेट सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जल्द होगा जारी, 975505 उम्मीदवार देंगे एग्जाम 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।