विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UGC ने लांच की 5 रिसर्च ग्रांट और फेलोशिप स्कीम, जानें कितनी मिलेगी सहायता राशि

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Mon, 05 Sep 2022 07:59 AM (IST)Updated: Mon, 05 Sep 2022 03:24 PM (IST)

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2022 के अवसर पर तीन रिसर्च ग्रांट और दो फेलोशिप स्कीम ...और पढ़ें

शिक्षक दिवस 2022 पर सेवारत शिक्षकों के लिए रिसर्च ग्रांट व महिलाओं के लिए आरक्षण समेत सिंगल गर्ल चाइल्ड फेलोशिप।
शिक्षक दिवस 2022 पर सेवारत शिक्षकों के लिए रिसर्च ग्रांट व महिलाओं के लिए आरक्षण समेत सिंगल गर्ल चाइल्ड फेलोशिप।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UGC Fellowship 2022: आज शिक्षक दिवस है। समाज और देश के विकास व उत्थान में शिक्षकों के योगदान व सम्मान के लिए हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस देश भर में मनाया जाता है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के तौर पर मनाए जाने की शुरूआत वर्ष 1962 में हुई। इस अवसर केंद्र व राज्यों सरकारों के सम्बन्धित विभागों, संगठनों और शिक्षण संस्थानों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में और उत्कृष्ट योगदान को पुरस्कृत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। देश में उच्च शिक्षा संस्थानों को विनियमित करने वाले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने शिक्षक दिवस 2022 के मौके पर विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों को 5 से 9 सितंबर तक शिक्षक पर्व मनाए जाने की अपील की है। साथ ही, आयोग ने 5 सितंबर 2022 यानि आज 3 रिसर्च ग्रांट और 2 फेलोशिप स्कीम लांच किए जाने की भी घोषणा की है। यूजीसी द्वारा ये पांचों रिसर्च ग्रांट/फेलोशिप स्कीम दोपहर 3 बजे लांच किया गया। इसके साथ ही, आयोग ने ई-समाधान पोर्टल भी लांच किया, इसके माध्यम से स्टूडे्ट्स, फैकल्टी और जनरल पब्लिक अपना अपनी उच्च शिक्षा संस्थानों से सम्बन्धित समस्याएं आयोग को बता सकेंगे। आइए यूजीसी द्वारा लांच की गई स्कीम के बारे में जानते हैं:-

यह भी पढ़ें - 5 Sep Teachers Day 2022: आज देश मना रहा शिक्षक दिवस, जानें डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन से जुडी़ रोचक बातें

UGC रिसर्च ग्रांट और फेलोशिप स्कीम

यूजीसी द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक आज लांच की जाने वाली 3 रिसर्च ग्रांट स्कीम वर्तमान टीचर्स और फैकल्टी मेंबर्स के लिए होंगी। कुल 100 लाभार्थियों को मिलने वाली इन स्कीम में चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये प्रतिमाह और 50 हजार रुपये प्रति वर्ष आकस्मिक निधि दी जाएगी। इन स्कीम का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों की आयु 67 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और कम से कम 10 फुल-टाइम स्टूडेंट्स के पीएडी शोध कार्य का सुपरवीजन किया होना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Teachers’ Day 2022: टीचर्स डे पर इन मोटिवेशनल कोट्स के साथ दें स्पीच, हर कोई हो जाएगा इंप्रेस

1. सेवारत फैकल्टी मेंबर्स के लिए रिसर्च ग्रांट

इस फेलोशिप का लक्ष्य नियमित रूप से नियुक्त फैकल्टी सदस्यों को अनुसंधान के अवसर प्रदान करना है, और इस पहल से 200 चयनित प्रतिभागियों को सहायता के रूप में 10 लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। इस ग्रांट की अवधि अधिकतम 2 वर्ष निर्धारित है।

2. नई भर्ती के लिए डॉ डीएस कोठारी रिसर्च ग्रांट

डीएस कोठारी अनुदान विज्ञान, चिकित्सा और इंजीनियरिंग स्ट्रीम में उम्मीदवारों के लिए पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप योजना है। यह पहल 132 चयनित उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता में 10 लाख रुपये की पेशकश करेगी। इसका भी अवधि अधिकतम 2 वर्ष होगी।

3.सेवानिवृत्त फैकल्टी मेंबर्स के लिए फैलोशिप

अनुसंधान और शिक्षण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से लगे सेवानिवृत्त शिक्षकों को अवसर प्रदान करने के लिए यूजीसी ने यह योजना शुरू की है। इस फेलोशिप में 100 सीटें उपलब्ध हैं, और चयनित आवेदकों को फेलोशिप भुगतान में प्रति माह 50,000 रुपये और आकस्मिक भुगतान में प्रति वर्ष 50,000 रुपये मिलेंगे। इस स्कीम की अवधि 3 वर्ष है।

4.डॉ राधाकृष्णन यूजीसी पोस्ट-डॉक्टोरल फैलोशिप

डॉ राधाकृष्णन यूजीसी पोस्ट-डॉक्टोरल फैलोशिप में कुल 900 सीटें उपलब्ध हैं, उनमें से 30 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। फेलोशिप के एक हिस्से के रूप में, चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 50,000 रुपये और आकस्मिकता के रूप में प्रति वर्ष 50,000 रुपये मिलेंगे। इस अनुदान की अवधि 3 वर्ष है।

5.सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप फॉर सिंगल गर्ल चाइल्ड

फेलोशिप के लिए स्लॉट की संख्या निर्धारित नहीं है। इसका उद्देश्य एकल लड़कियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने और शोध करने के लिए प्रोत्साहित करना है जिसके परिणामस्वरूप पीएचडी होगी। इसकी अवधि अधिकतम 5 वर्ष निर्धारित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।