विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Supreme Court: जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड; परीक्षा 20 नवंबर को

Published: Tue, 10 Nov 2026 09:27 AM (IST)Updated: Tue, 10 Nov 2026 09:33 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट की ओर से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी की गई है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SCI Junior Court Assistant City Slip 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

SCI Junior Court Assistant City Slip 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा की सिटी स्लिप जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया SCI की ओर से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। एग्जाम सिटी स्लिप की मदद से अभ्यर्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं। जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  1. जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
  2. इसके बाद SCI Junior Court Assistant City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई लॉगिन डिटेल जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  4. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस डेट पर होगा एग्जाम

जूनियर कोर्ट असिस्टेंट परीक्षा का आयोजन विभिन्न एग्जाम सेंटर में 20 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से सामान्य अंग्रेजी, जनरल एप्टीट्यूड, सामान्य ज्ञान आदि विषयों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 1 घंटे 30 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

अभ्यर्थियों का चयन टाइपिंग टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव पेपर और इंटरव्यू के आधार पर भी किया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट 50 अंकों के लिए, डिस्क्रिप्टिव पेपर 100 अंकों के लिए और इंटरव्यू 25 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में पास होंगे। उन्हें प्रतिमाह 35,400 रुपये का वेतनमान प्रदान किया जाएगा।  

 

यह भी पढ़ें: CBSE 10th 12th Date Sheet 2027: सीबीएसई क्लास 10th और 12th डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।