SCI जूनियर कोर्ट असिस्टेंट आंसर की जारी, कल तक आपत्ति दर्ज करने का मौका; रिजल्ट जल्द होगा रिलीज
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी कल तक लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं और ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

SCI JCA Answer Key 2026
HighLights
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट आंसर की जारी।
डायरेक्ट लिंक sci.gov.in पर एक्टिव।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन निर्धारित सेंटर्स पर 20 नवंबर को करवाया गया था। इसके बाद अब भर्ती के लिए प्रोविजनल आंसर की आज यानी 22 नवंबर को जारी हो गई है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
कल तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका
अभ्यर्थी उत्तर कुंजी से अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें और इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो कल यानी 23 नवंबर रात्रि 11.55 बजे तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
आंसर की डाउनलोड करने का तरीका
- SCI JCA Answer Key 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Latest Information में RecruitmentsAnswer keys for Objective Type Test (Multiple Choice Questions) for the post of Junior Court Assistant held on 20.11.2026 पर क्लिक करें।
- अब PDF में उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
- आंसर की डाउनलोड करें और अगर ऑब्जेक्शन है तो लॉग इन करके दर्ज करें।
रिजल्ट जल्द होगा जारी
आंसर की पर दर्ज आपत्तियों का निराकरण विशेषज्ञों की टीम द्वारा किया जायेगा और फाइनल आंसर की तैयार की जाएगी। इसी को ध्यान में रखकर अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी होगा। नतीजे जल्द ही जारी होने का अनुमान है।
Junior Court Assistant recruitment: चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट से गुजरना होगा टेस्ट 100 नंबर के लिए होगा जिसमें क्वालीफाई करने के लिए 50 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल रहेंगे उनको टाइपिंग टेस्ट और उसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सभी चरणों में रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 6 के अनुसार शुरुआती वेतन 35,400 रुपये के साथ अन्य भत्ते प्रदान किये जायेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।