विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC JE Answer Key 2026: एसएससी जेई प्रोविजनल आंसर की जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड; 22 नवंबर तक ऑब्जेक्शन का मौका

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:43 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 06:46 PM (IST)

एसएससी जेई 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है जिसे अभ्यर्थी इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं। ...और पढ़ें

SSC JE provisional answer key released

SSC JE provisional answer key released

HighLights

  1. एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा आंसर की- रिस्पॉन्स शीट जारी।

  2. लॉग इन डिटेल दर्ज कर करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर (JE) CBT 1 नवंबर 2 से लेकर 6 नवंबर 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब आज यानी 19 नवंबर को एसएससी की ओर से प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी जाएगी। उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की गई है जहां से सभी परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डेट तक दर्ज कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

एसएससी जेई आंसर की द्वारा अभ्यर्थी अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर वे किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो तय तिथि 19 से लेकर 22 नवंबर 2026 शाम 6 बजे तक उस पर ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न के हिसाब से 50 रुपये का भुगतान करना होगा।

जूनियर इंजीनियर आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • एसएससी जेई आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी है।
  • इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • लॉग इन के माध्यम से ही अभ्यर्थी मांगी गई डिटेल एवं साक्ष्य दर्ज कर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

SSC JE CBT 1 answer key 2026 Link

चयन प्रक्रिया एवं पद विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पहले चरण की परीक्षा हो चुकी है जिसका रिजल्ट जल्द ही जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी इस चरण में सफल रहेंगे उनको पेपर 2 परीक्षा में भाग लेना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को लेवल-6 के अनुसार 35400-112400 रुपये प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रेलवे में 4651 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट, बिना परीक्षा इंटरव्यू के डायरेक्ट होगा चयन; जल्द करें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।