SSC JE Answer Key 2026 जारी, यहां से डाउनलोड करें पेपर-1 रिस्पॉन्स शीट; 22 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
एसएससी की ओर से SSC JE Answer Key 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की और Paper 1 Response Sheet डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JE Answer Key 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
जेई परीक्षा की आंसर-की जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जूनियर इंजीनियर पेपर-1 लिखित परीक्षा का आयोजन 02 से 06 नवंबर, 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए SSC JE Answer Key 2026 का बेसब्री से इंतजार था। जो उम्मीदवार जेई पेपर-1 की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर SSC JE Paper 1 Response Sheet PDF देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें आंसर-की
जेई पेपर-1 की प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC JE Paper 1 Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
जो उम्मीदवार एसएससी द्वारा जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं है। वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 22 नवंबर, 2026 तक का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना भी जरूरी है। प्रत्येक सवाल के लिए 50 रुपये का भुगतान करना होगा।
रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद
आंसर-की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात रिजल्ट की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर-की डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट विजिट करते रहें।