विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CPO SI Admit Card 2026: सीपीओ एसआई पेपर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Thu, 26 Nov 2026 09:49 AM (IST)

एसएससी की ओर से SSC CPO SI Admit Card 2026 की घोषणा कर दी गई है। उम्मीदवार ssc.gov.in पर जाकर प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CPO SI Paper II Admit Card 2026

SSC CPO SI Paper II Admit Card 2026 

HighLights

  1. सीपीओ एसआई पेपर-2 का एडमिट कार्ड जारी।

  2. यहां ssc.gov.in से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी सीपीओ एसआई पेपर-2 की परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना है। दरअसल स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से SSC CPO SI Paper-II Admit Card 2026 की घोषणा कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

किस डेट पर होगा एग्जाम

सीपीओ एसआई पेपर-2 परीक्षा का संचालन 28 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। पेपर-2 की परीक्षा अंग्रेजी विषय के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस पेपर में 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एसएससी सीपीओ एसआई पेपर-2 परीक्षा का प्रवेश-पत्र ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद SSC CPO SI Paper II Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपनी सहूलियत के लिए उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम, परीक्षा की तिथि और शिफ्ट की जांच कर लें। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी गाइडलाइंस को भी ध्यान से पढ़ लें, ताकि परीक्षा वाले दिन अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।  

 

यह भी पढ़ें: SSC CHSL Exam 2026: सीएचएसएल टियर-1 एग्जाम पैटर्न, 4 सेक्शन से पूछे जाएंगे सवाल, देखें पूरा सिलेबस

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।