विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CHSL Exam 2026: सीएचएसएल टियर-1 एग्जाम पैटर्न, 4 सेक्शन से पूछे जाएंगे सवाल, देखें पूरा सिलेबस

Published: Wed, 25 Nov 2026 03:57 PM (IST)

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होने वाली है।

SSC CHSL Tier-I Exam pattern 2026: यहां देखें टियर-1 परीक्षा का एग्जाम पैटर्न।

SSC CHSL Tier-I Exam pattern 2026: यहां देखें टियर-1 परीक्षा का एग्जाम पैटर्न।

HighLights

  1. सीएचएसएल परीक्षा के लिए यहां देखें एग्जाम पैटर्न।

  2. परीक्षा में 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।

  3. परीक्षा 31 दिसंबर तक आयोजित कराई जाएगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से CHSL Tier-I Exam 2026 देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 30 नवंबर से शुरू होने वाला है। यह परीक्षा 31 दिसंबर, 2026 तक संचालित की जाएगी। जो अभ्यर्थी सीएचएसएल टियर-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उन अभ्यर्थियों की सहायता के लिए यहां टियर-1 परीक्षा का एग्जाम पैटर्न दिया गया है। एग्जाम पैटर्न की मदद से अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी को और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। 

सीएचएसएल टियर-1 एग्जाम पैटर्न

टियर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा (सामान्य ज्ञान), जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (सामान्य अंकगणित कौशल) और सामान्य जागरूकता विषय से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। टियर-1 परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी किया गया है। प्रत्येक गलत सवाल के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

इस स्कोरिंग सब्जेक्ट की करें पहले तैयारी

अगर आप टियर-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं और इस परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो सामान्य अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता आपके लिए एक स्कोरिंग सब्जेक्ट हो सकता है। इस सेक्शन में सभी सवालों को हल करके आप आसानी से दोनों सेक्शन में अच्छा स्कोर कर सकते हैं। 

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

एसएससी की ओर से टियर-1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा इसी सप्ताह यानी 27 या 28 नवंबर तक की जा सकती है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

 

यह भी पढ़ें: SSC CHSL Admit Card 2026: सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड किस डेट पर होगा जारी, यहां देखें अपडेट

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।