विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CHSL Admit Card 2026: सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड किस डेट पर होगा जारी, यहां देखें अपडेट

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:54 AM (IST)

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का प्रवेश-पत्र जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा 30 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक आयोजित कराई जाएगी।

SSC CHSL Tier I Admit Card 2026: जल्द जारी होगा प्रवेश-पत्र।

SSC CHSL Tier I Admit Card 2026: जल्द जारी होगा प्रवेश-पत्र।

HighLights

  1. जल्द जारी होगी CHSL टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड।

  2. आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी की ओर से सीएचएसएल परीक्षा के लिए हाल ही में एग्जाम सिटी स्लिप जारी की गई है। परीक्षा 30 नवंबर से शुरू होने जा रही है, जोकि 31 दिसंबर, 2026 तक आयोजित कराई जाएगी। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मन में एक सवाल है कि SSC CHSL Tier-I Admit Card 2026 कब और किस डेट तक जारी किया जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

एसएससी की ओर से परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाता है। ऐसे में तमाम रिपोर्ट्स की मानें तो टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड 27 या 28 नवंबर, 2026 तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगें।

इन 5 तरीकों से कर सकेंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

एसएससी सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। यहां अभ्यर्थियों की सहायता के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। इन स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करनी होगी।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. अब SSC CHSL Tier-I Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

200 अंकों की होगी परीक्षा

परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 30 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर, 2026 तक संचालित की जाएगी। इस परीक्षा में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन का प्रावधान भी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: SSC CHSL Exam City Slip 2026: सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा की सिटी स्लिप जारी, यहां से करें ssc.gov.in डाउनलोड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।