SSC CPO City Slip 2026: एसएससी सीपीओ एसआई परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां ssc.gov.in से करें डाउनलोड
एसएससी की ओर से SSC CPO SI CAPF Exam City Slip 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CPO SI CAPF Paper-I Exam City Slip 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
एसएससी ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से सीपीओ एसआई सीएपीएफ परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी की गई है। जो उम्मीदवार एग्जाम से पहले अपने परीक्षा शहर के बारे में जानकारी हासिल करना चाहते हैं। वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CPO SI CAPF Exam City Slip 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें सिटी स्लिप
एसएससी सीपीओ एसआई परीक्षा की सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट ssc.gov.in करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर SSC CPO SI CAPF Paper-I Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब होगी परीक्षा
एसएससी की ओर से सीपीओ एसआई पेपर-1 की परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 23 नवंबर से लेकर 28 नवंबर, 2026 के बीच आयोजित कराई जाएगी। एग्जाम से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड की घोषणा भी की जाएगी। उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के 100 बहुवकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें- RRB Station Master Vacancy 2026: रेलवे स्टेशन मास्टर के पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट नजदीक, जल्द कर लें अप्लाई