SSC CPO Admit Card 2026 जारी, परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव; ssc.gov.in से करें डाउनलोड
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से SSC CPO SI CAPF Paper-I Admit Card 2026 की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होने जा रही है।

SSC CPO Admit Card 2026
HighLights
सीपीओ एसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
23 नवंबर से शुरू होगा एग्जाम।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसएससी सीपीओ एसआई की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CPO SI Admit Card 2026 का एलान कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर SSC SI CAPF Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें सीपीओ एसआई एडमिट कार्ड
एसएससी सीपीओ एसआई रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड चेक करने के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद SSC CPO SI CAPF Paper-I Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
23 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा
सीपीओ एसआई पेपर-1 परीक्षा का आयोजन 23 से 28 नवंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। पेपर-1 में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और सामान्य जागरूकता, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे परीक्षा केंद्र का नाम, अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि आदि की जांच ध्यान से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइट फोटो एवं आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।