विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CPO Result PDF: दिल्ली पुलिस CAPFs SI पेपर-1 रिजल्ट जारी, मेरिट लिस्ट एवं कटऑफ यहां करें डाउनलोड

Published: Mon, 30 Mar 2026 05:12 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 30 Mar 2026 05:27 PM (GMT+05:30)

एसएससी सीपीओ पेपर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजों के साथ ही कैटेगरी वाइज कटऑफ भी ...और पढ़ें

ssc cpo paper 1 result

ssc cpo paper 1 result

HighLights

  1. एसएससी सीपीओ पेपर 1 रिजल्ट जारी।

  2. मेरिट लिस्ट एवं कटऑफ इस पेज से कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस CAPFs सब-इंस्पेक्टर (SI) पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम मेरिट लिस्ट के रूप में एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। एसएससी सीपीओ पेपर 1 में भाग लेने वाले उम्मीदवार तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीधे मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

सफल अभ्यर्थियों को PET-PST में लेना होगा भाग

दिल्ली पुलिस एसआई एग्जाम का आयोजन 9 से 12 दिसंबर तक करवाया गया था। अब इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET)/ फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में भाग लेना होगा।

मेरिट लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड

आपको बता दें कि एसएससी की ओर से मेरिट लिस्ट मेल, फीमेल एवं डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स के लिए अलग अलग जारी की गया है। आप नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर या सीधे डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एसएससी सीपीओ रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको जो भी मेरिट लिस्ट (मेल/ फीमेल/ डिपार्टमेंटल) डाउनलोड करनी है उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपना नाम रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जेंडर एवं कैटेगरी चेक कर सकते हैं।

SSC CPO Result 2026 Link

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी 

एसएससी की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। आप यहां से मेल, फीमेल एवं डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स का कटऑफ चेक कर सकते हैं। 

ssc cpo cutoff

ssc cpo cutoff 1

आपको बता दें की रिजल्ट में 4320 महिला अभ्यर्थियों को, 44067 पुरुष अभ्यर्थियों को वहीं 228 डिपार्टमेंटल कैंडिडेट्स को पीईटी एवं पीएसटी के लिए क्वालीफाई माना गया है। अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C पदों पर भर्ती का एलान, इस डेट से आवेदन होंगे स्टार्ट