UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C पदों पर भर्ती का एलान, इस डेट से आवेदन होंगे स्टार्ट
उत्तर प्रदेश में एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C के 2759 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन 22 मई से 11 जून तक लिए जायेंगे।

upsssc agta vacancy 2026
HighLights
एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C के 2759 पदों पर निकली भर्ती।
जल्द शुरू होंगे आवेदन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप-C के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन 22 मई से स्टार्ट होंगे। भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर भर सकेंगे।
महत्वपूर्ण डेट्स
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 23 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट होने की डेट | 22 मई 2026 |
| आवेदन करने व फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 11 जून 2026 |
| शुल्क समायोजन एवं फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट | 18 जून 2026 |
आवेदन के लिए योग्यता
- भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने यूपी पीईटी (UP PET 2025) में भाग लिया हो।
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन डिग्री या कृषि में स्नातक उपाधि के समकक्ष- बीएससी (आनर्स) कृषि, बीएससी उद्यान/ बीएससी (आनर्स) उद्यान, बीएससी फॉरेस्ट्री/ बीएससी (आनर्स) फॉरेस्ट्री, बीटेक (कृषि अभियंत्रण), कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी (गृह विज्ञान)/ कम्युनिटी साइंस में चार वर्षीय डिग्री प्राप्त की हो।
- आवेदन के लिए उम्मीदवार ने 1 जुलाई को 21 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली हो और 40 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो। आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 2759 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कैटेगरी के अनुसार इसमें से 1692 पद जनरल के लिए, 573 पद ओबीसी के लिए, 275 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए, 213 पद एससी के लिए और 06 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
