SSC Constable GD Final Answer Key 2026: एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी, यहां से करें तुरंत डाउनलोड
एसएससी की ओर से Constable GD Final Answer Key 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Constable GD Final Answer Key 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
फाइनल आंसर-की जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार कॉन्स्टेबल जीडी की परीक्षा में शामिल हुए थे और फाइनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर-की देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल का उपयोग करना होगा।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की
कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा की फाइनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- एसएससी कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद SSC Constable GD Final Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट तक डाउनलोड करने का मौका
उम्मीदवार फाइनल आंसर-की एसएससी की वेबसाइट से 17 नवंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। 17 नवंबर के बाद उम्मीदवार पोर्टल से आंसर-की डाउनलोड नहीं कर सकेंगे। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले फाइनल आंसर-की अवश्य डाउनलोड कर लें।