विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CHSL Admit Card 2026: कभी भी जारी हो सकता है सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड, लॉगिन क्रेडेंशियल रखें तैयार

Published: Sat, 28 Nov 2026 04:28 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 04:30 PM (IST)

सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी समय भी जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CHSL Admit Card 2026: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

SSC CHSL Admit Card 2026: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

HighLights

  1. परीक्षा 30 नवंबर से शुरू।

  2. 31 दिसंबर तक आयोजित कराई जाएगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से 30 नवंबर से सीएचएसएल टियर-1 की परीक्षा शुरू होने वाली है। लेकिन अभी तक परीक्षा में शामिल होने के लिए CHSL Tier-I Admit Card 2026 का एलान नहीं किया गया है। बता दें, टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा किसी समय भी की जा सकती है। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें।

कब होगी टियर-1 परीक्षा

एसएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक सीएचएसएल टियर-1 की परीक्षा 30 नवंबर से लेकर 31 दिसंबर, 2026 के बीच आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

टियर-1 की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड किसी समय भी जारी किया जा सकता है। ऐसे अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। इन स्टेप्स की मदद से अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. एडमिट कार्ड सेक्शन पर SSC CHSL Tier-I Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
एडमिट कार्ड किसी समय भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें- UKSSSC SI Recruitment 2026: उत्तराखंड में एसआई सहित कई पदों पर आवेदन शुरू, एक लाख से अधिक मिलेगी सैलरी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।