विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CGL Answer Key 2026 OUT: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

Published: Thu, 05 Nov 2026 09:19 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2026 09:32 AM (IST)

एसएससी की ओर से SSC CGL Tier-I Answer Key 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Tier-I Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

SSC CGL Tier-I Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. एसएससी ने सीजीएल परीक्षा की आंसर-की जारी।

  2. 07 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग SSC की ओर से सीजीएल टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। बता दें, एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-1 की परीक्षा 30 सितंबर से लेकर 28 अक्टूबर के बीच आयोजित करवाई गई थी। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे SSC CGL Tier-I Answer Key 2026 देख व डाउनलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करना होगा।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर SSC CGL Tier-I Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • लॉगिन डिटेल करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

7 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करने का मौका

सीजीएल टियर-1 परीक्षा की आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे पोर्टल की मदद से आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए 07 नवंबर तक का मौका दिया गया है। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान भी करना होगा। प्रत्येक सवाल के लिए ऑब्जेक्शन फीस 50 रुपये निर्धारित है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें- Sainik School Admission 2027: सैनिक स्कूल में क्लास 6 और 9 के लिए एडमिशन स्टार्ट, यहां देखें एग्जाम पैटर्न व अन्य डिटेल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।