विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC CGL Tier 1 Result 2022: सीजीएल टियर 1 में ये 3.85 लाख उम्मीदवार सफल घोषित, रोल नंबर इस लिंक करें चेक

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Fri, 10 Feb 2023 05:37 AM (IST)Updated: Fri, 10 Feb 2023 11:04 AM (IST)

SSC CGL Tier 1 Result 2022 सीजीएल परीक्षा 2022 के पहले चरण टियर 1 के नतीजों की घोषणा कर्मचारी चयन ...और पढ़ें

SSC CGL Tier 1 Result 2022: टियर 1 में 3.85 लाख उम्मीदावरों के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर देखें।
SSC CGL Tier 1 Result 2022: टियर 1 में 3.85 लाख उम्मीदावरों के रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर देखें।

एजुकेशन डेस्क। SSC CGL Tier 1 Result 2022: एसएससी सीजीएल एग्जाम 2022 में सम्मिलित करीब 30 लाख उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2022 के पहले चरण टियर 1 नतीजों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2022 की घोषणा वीरवार, 9 फरवरी 2023 को की गई। इसके साथ ही एसएससी ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम के दूसरे चरण यानि टियर 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार सीजीएल टियर 1 परीक्षा 2022 में सम्मिलित हुए थे, वे अपना रोल नंबर आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जारी की गई कैंडीडेट्स लिस्ट में देख सकते हैं।

SSC CGL Tier 1 Result 2022: पदों के अनुसार सफल उम्मीदवार

एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2022 को लेकर कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर और असिस्टेंट एकाउंट्स ऑफिसर पदों के लिए 25,071 उम्मीदवारों को टियर 2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसी प्रकार, जूनियर स्टैटिस्टिकल ऑफिसर पदों के लिए कुल 1149 उम्मीदवारों को और अन्य सभी पदों के लिए कुल 3,60,432 उम्मीदवारों को टियर 2 के लिए सफल घोषित किया गया है।

SSC CGL Tier 1 Result 2022: 2 मार्च से होगा सीजीएल टियर 2, कुल 37,409 रिक्तियां घोषित

इससे पहले, एसएससी ने दो अलग-अलग नोटिस के माध्यम से सीजीएल टियर 2 की तारीख और भरी जाने वाली रिक्तियों कुल संख्या की जानकारी दी। आयोग द्वारा जारी 6 फरवरी 2023 को नोटिस के अनुसार टियर 2 का आयोजन 2 मार्च से 7 मार्च तक किया जाएगा। इसी प्रकार, सीजीएल परीक्षा 2022 के सभी चरणों के माध्यम से अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के लिए कुल 37,409 रिक्तियों को भरा जाएगा। पहले आयोग ने सीजीएलई 2022 अधिसूचना में 20 हजार पदों के लिए जारी की थी।

यह भी पढ़ें - SSC CGL 2022: कैंडीडेट्स के लिए खुशखबरी, रिक्तियों की संख्या बढ़कर 37 हजार हुई, डाक विभाग में सबसे अधिक पद