विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSC CGL Answer Key 2026: एसएससी सीजीएल टियर-1 आंसर की जारी, 7 नवंबर तक रहेगा ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

Published: Wed, 04 Nov 2026 05:59 PM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 06:01 PM (IST)

एसएससी की ओर से सीजीएल टियर 1 एग्जाम प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ...और पढ़ें

SSC CGL Answer Key 2026 यहां से करें डाउनलोड।

SSC CGL Answer Key 2026 यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. एसएससी सीजीएल आंसर की ssc.gov.in पर जारी।

  2. 7 नवंबर तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) टियर 1 का आयोजन 30 सितंबर से लेकर 28 अक्टूबर 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब आज यानी 04 नवंबर को एसएससी की ओर से प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाएगी। उत्तर कुंजी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की गई है जहां से सभी परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डेट तक दर्ज कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

एसएससी सीजीएल आंसर की द्वारा अभ्यर्थी अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर वे किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो तय तिथि 7 नवंबर 2026 तक उस पर ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

आंसर की डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • एसएससी सीजीएल आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी है।
  • इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
  • लॉग इन के माध्यम से ही अभ्यर्थी मांगी गई डिटेल एवं साक्ष्य दर्ज कर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 1 answer key 2026 Link 

रिजल्ट इसी महीने होगा जारी

एसएससी की ओर से सीजीएल टियर 1 रिजल्ट इसी महीने में घोषित कर दिया जायेगा। आपको बता दें कि टियर 2 एग्जाम का आयोजन दिसंबर 2026 माह में करवाया जाना है। इसमें वही अभ्यर्थी भाग ले पाएंगे जो टियर 1 एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे।

यह भी पढ़ें- इंडियन बैंक में 1500 पदों के लिए निकली भर्ती, स्नातक पास कर सकते हैं अप्लाई; स्टेट वाइज जानें कहां कितने पद रिक्त 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।