SIDBI Recruitment 2026: ग्रेड ओ और बी के पदों पर रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, यहां चेक करें पात्रता सहित पूरी डिटेल
सिडबी बैंक में ग्रेड-ए और ग्रेड-बी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 11 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

SIDBI Bank Grade A & B Recruitment 2026
HighLights
ग्रेड-ए और ग्रेड-बी के पदों पर निकली भर्ती।
कुल 68 उम्मीदवारों का होगा चयन।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक SIDBI में ग्रेड-ए और बी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार ग्रेड-ए और बी के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 68 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 11 दिसंबर, 2026 निर्धारित है।
आयु-सीमा
ग्रेड-ए के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही ग्रेड-बी के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
ग्रेड-ए और बी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
एग्जाम पैटर्न
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य जागरूकता विषय से 60 अंकों के 60 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे निर्धारित की गई है। फेज-1 की परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। फेज-1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए फेज-2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1100 रुपये का भुगतान करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 175 रुपये इंटीमेशन फीस के रूप में जमा करना होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।